{"_id":"5b543da24f1c1b49748b63fa","slug":"serena-williams-not-supported-like-nadal-and-federer-because-of-her-skin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना को कोर्ट में कभी नहीं मिला फेडरर-नडाल जैसा सपोर्ट, वजह जान शर्मिंदा हो जाएंगे फैंस","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना को कोर्ट में कभी नहीं मिला फेडरर-नडाल जैसा सपोर्ट, वजह जान शर्मिंदा हो जाएंगे फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
serena williams
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूटीए की फाउंडर बिली जीन किंग ने हाल ही में पूर्व टेनिस चैंपियन सेरेना विलियम्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बिली जीन ने बताया कि दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी रहते हुए फैंस ने सेरेना को कभी वो दर्जा नहीं दिया जो पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल को मिला।
विज्ञापन
2008 के विंबलडन फाइनल में बिली को पहली बार इस बात का ऐहसास हुआ था। जब दर्शक सेरेना से ज्यादा फेडरर और नडाल के लिए चीयरअप कर रहे थे। बिली जीन इसके पीछे सेरेना के रंग को वजह मानती हैं। उन्होंने कहा कि फैंस के ऐसे रवैये के बाद भी सेरेना का लंबे वक्त तक नंबर-1 बने रहना बड़ी बात है।
विज्ञापन
10 महीने बाद टेनिस कोर्ट में वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स पिछले हफ्ते ही ऑल इंग्लैंड क्लब के फाइनल में पहुंची थी। अपनी बेटी ओलंपिया के जन्म के वक्त सेरेना ने काफी वक्त तक कोर्ट में कदम नहीं रखा था।
विज्ञापन