{"_id":"68cf794fc84a3649cf000dc2","slug":"send-pakistan-to-associate-nations-krishnamachari-srikkanth-tears-into-pakistan-ahead-of-ind-vs-pak-asia-cup-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Super-4: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने पाकिस्तान को लताड़ा, बोले- उन्हें एसोसिएट टीमों में भेजो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Super-4: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने पाकिस्तान को लताड़ा, बोले- उन्हें एसोसिएट टीमों में भेजो
Sun, 21 Sep 2025 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:34 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-फोर का मैच रविवार, 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां ग्रुप स्टेज में लगातार जीत के साथ आई है, वहीं पाकिस्तान को इस मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 में आज सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर महामुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को भारत से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जब भारत ने मात्र 15.5 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम और भी आलोचनाओं के घेरे में आ गई है। भारतीय टीम जहां ग्रुप स्टेज में लगातार तीन जीत के साथ आई है, वहीं पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
'सातवीं डिवीजन की टीम है पाकिस्तान'
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान टीम पर जमकर निशाना साधा। अपने यूट्यूब चैनल 'चीकी चीका' पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आगे चलकर पाकिस्तान को मुख्य टीमों के साथ नहीं खेलना चाहिए। इन्हें एसोसिएट नेशंस के बीच भेज दो और वहां से कुछ टीमों को यहां ले आओ। पाकिस्तान के लिए यह भी बड़ी बात है कि उन्हें इतने बड़े और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल रहा है।'
श्रीकांत यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान को टॉप-सात टीमों से बाहर कर देना चाहिए। अब से भारत-पाकिस्तान मैच दर्शकों को आकर्षित नहीं करेंगे। भारत-पाकिस्तान की राइवलरी अब इतिहास बन चुकी है। यह पाकिस्तान टीम हमें डराने लायक नहीं है। यह तो चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन टीम जैसी है।'

यूएई के खिलाफ मुश्किल से मिली थी जीत
पाकिस्तान की एशिया कप 2025 सुपर-फोर में जगह बनाना भी मुश्किल से हुआ। टीम ने यूएई के खिलाफ 146 रन बनाए और किसी तरह इस स्कोर का बचाव कर सुपर-फोर में जगह पक्की की। इसके अलावा ओमान के खिलाफ पाकिस्तान ने 93 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, भारत ने यूएई को नौ विकेट से और पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। हालांकि, ओमान के खिलाफ टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिली और 188 रन बनाने के बावजूद सिर्फ 21 रन से मैच जीत सके।

हेड कोच माइक हेसन पर भी सवाल
श्रीकांत ने पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हेसन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'माइक हेसन फिर से बयान देंगे कि उनकी टीम बहुत अच्छी है और भारत के खिलाफ वे बदकिस्मत थे, लेकिन इस कोच के साथ पाकिस्तान कहीं नहीं पहुंचने वाला।' माइक हेसन, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लंबे समय तक कोच रह चुके हैं, मई 2025 में पाकिस्तान टीम के हेड कोच बने थे।