फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   semifinal line up confirm in world cup

सेमीफाइनल की चारों टीमों की जानिए खूबियां

Mon, 23 Mar 2015 05:22 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
semifinal line up confirm in world cup

14 फरवरी से शुरू हुआ 11वां वर्ल्ड कप अब अपने मुकाम की ओर पहुंच रहा है। टूर्नामेंट के 2 चरण पूरे होने के बाद खिताब की रेस में अब सिर्फ 4 टीमें ही रह गई हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली ये 4 टीमें हैं दक्षिण अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड। इन 4 में से 2 टीमें तो खुद मेजबान ही है यानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।

विज्ञापन


मेजबान टीमों के अलावा वर्ल्ड चैंपियन भारत जहां अपना खिताब बचाने के अभियान से महज 2 जीत दूर हैं तो वहीं अफ्रीकी टीम अपने ऊपर लगे 'चोकर्स' के ठप्पे को हटाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ उतरी है और वह भी इस ऐतिहासिक मुकाम से सिर्फ 2 जीत ही दूर है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला जहां न्यूजीलैंड से ऑकलैंड में 24 मार्च को होना है, वहीं टीम इंडिया को अपना सेमीफाइनल मैच 26 को सिडनी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से खेलना होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के 46 मुकाबले होने के बाद अब शीर्ष 4 टीमें ही मैदान में बची हैं। आइए, एक विश्लेषण करते हैं कि सेमीफाइनल में ये चारों टीमें कहां बैठती हैं और उनका अब तक का खेल क्या कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीते कोई भी पहली बार फाइनल में पहुंचेगी एक टीम

semifinal line up confirm in world cup

अब बात करते हैं सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों (दक्षिण अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) का पिछले वर्ल्ड कप तक कैसा प्रदर्शन रहा। ऑस्ट्रेलिया अब तक रिकॉर्ड 4 बार यह खिताब जीत चुकी है जबकि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार यह खिताब जीता है। वहीं पाकिस्‍तान और श्रीलंका ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। शुरुआत करते हैं इन 4 में से उन 2 टीमों की जो अभी फाइनल में कभी नहीं पहुंची हैं।

पहले दक्षिण अफ्रीका की बात, टीम तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए वह 1992 में पहली बार अंतिम चार में पहुंच गई थी लेकिन बारिश के कारण उसे विवादास्पद नियम के कारण हार का सामना करना पड़ा। फिर 1992 और 2007 के सेमीफाइनल में उसे हार मिली। अब वह अपने चौथे प्रयास में फाइनल में पहुंचने का प्रयास करेगी।

अब मेजबान न्यूजीलैंड की बात, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 10 में से 6 बार सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन वह एक बार भी फाइनल का मुंह नहीं देख सकी। सबसे पहले वह 1975 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे वहां वेस्टइंडीज के हाथों 5 विकेट से हार मिली। इसके बाद किवी टीम 1979 का भी सेमीफाइनल हार गई।

फिर न्यूजीलैंड की टीम 1992, 1999, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप के भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही, लेकिन टीम इससे आगे नहीं जा सकी। अब वह 2015 के संस्करण के 7वीं बार सेमीफाइनल में है और उसकी नजर अपना पहला फाइनल मुकाबला खेलने पर है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता कोई भी टीम हो लेकिन फाइनल में पहुंचने का सपना एक टीम का तो पूरा हो ही जाएगा।

खिताब के 2 प्रबल दावेदार सेमीफाइनल में ही भिड़ेंगे

semifinal line up confirm in world cup

अब बात उन 2 टीमों की जो वर्ल्ड कप के खिताब के प्रबल दावेदार हैं और दोनों सेमीफाइनल में आपस में ही भिड़ने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां 4 बार ‌‌खिताब जीत चुकी है वहीं भारत 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहा है और उसकी नजर अपने तीसरे वर्ल्ड खिताब पर है।

इतिहास की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल से फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड सबसे अच्छा और दिलचस्प रहा है। उसने 1975 से लेकर अब तक 7 बार अंतिम चार में जगह बनाई है और उसमें रिकॉर्ड 4 बार खिताब जीतने का कामयाब भी रहा। कंगारू टीम को खिताबी मुकाबले में हार 1975 और 1996 के फाइनल में मिली थी। जबकि 1987 में वह पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना और इसके बाद 1999, 2003 और 2007 में खिताबी जीत की हैट्रिक ही लगा दी।

अब बात भारतीय टीम की करते हैं वह अब तक कुल 6 बार यानि 1983, 87, 1996, 2003, 2011  और 2015 में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि वह अपने तीसरे प्रयास में 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी और अपने पहले ही खिताबी मुकाबले में टीम चैंपियन भी बन गई।

इसके 20 साल बाद टीम इंडिया 2003 के फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही। जबकि 8 साल बाद 2011 के फाइनल में पहुंचते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को खिताबी जीत नसीब हो ही गई। अब उसकी नजर तीसरे खिताब पर है।

ऑस्ट्रेलिया अपने दूसरे प्रयास में खिताब पर कब्जा कर पाया जबकि टीम इंडिया अपने पहले ही प्रयास में चैंपियन बन गई थी और वह भी वेस्टइंडीज जैसी धाकड़ को टीम को हराकर। सभी टीमें बेहतर प्रदर्शन कर यहां तक पहुंची हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का अभियान अभी तक अजेय रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका विपक्षी टीम को लगातार मजबूत चुनौती दे रही ह‌ैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed