फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   selectors accept axing virendra sehwag from team india

'धोनी ने नहीं हमने सहवाग को बाहर किया'

Wed, 13 Mar 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 13 Mar 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
selectors accept axing virendra sehwag from team india

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग को महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं चयनकर्ताओं ने बाहर किया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि सहवाग को टीम से बाहर करने में धोनी का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने धोनी पर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सहवाग को टीम से बाहर करने का फैसला बीसीसीआई की चयनसमिति का है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से सहवाग को टीम से बाहर करने पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सवाल उठाया था। गांगुली ने कहा था कि सहवाग को टेस्ट टीम से बाहर करने में धोनी की भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के इस बयान पर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। इसके बाद गांगुली ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि ये कहना बहुत मुश्किल है कि सहवाग को बाहर करने में धोनी का हाथ है। हालांकि गांगुली इस बयान पर कायम थे कि टीम चयन से पहले चयनकर्ता कप्तान से जरूर राय लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed