{"_id":"edd925b4-08db-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sehwag-t20-career-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"'5 गेंदबाज' के फॉर्मूले का शिकार बन सकते हैं सहवाग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'5 गेंदबाज' के फॉर्मूले का शिकार बन सकते हैं सहवाग
पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Sep 2012 05:37 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग भले ही भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हों लेकिन टी20 में उनके हाथ अभी तंग ही हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सहवाग का 17 मैचों में औसत केवल 21.75 का है, हां स्ट्राइक मामले में वो भले ही 100 के पार हैं लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर 68 ही है। अब जब सहवाग अपने कैरियर के ढलान पर हैं तो उनकी तेजी भी जाती दिख रही है।
शायद यही कारण है कि धोनी टी20 विश्व कप में सहवाग पर युवराज को वरीयता देने का मूड बना रहे हैं। युवराज का टी20 में औसत 31 के करीब है। 5 गेंदबाजों से इंग्लैंड पर मिली धमाकेदार जीत के बाद धोनी सुपर-8 के पहले मुकाबले में 5 गेंदबाजों का फॉर्मूला अपनाने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी में सहवाग ही सबसे आसान शिकार होंगे जिसे बाहर बैठाया जा सकता है। खुद धोनी भी इस बात के संकेत दे चुके हैं।
धोनी ने कहा कि वीरू और युवी के बीच में से किसी एक को चुनना मेरे लिए अब तक का सबसे कठिन निर्णय है। हमें देखना होगा कि हमारे लिए कौन फिट साबित होगा। जरूरी है कि हमारा निर्णय ऐसा हो जो अंतत टीम के लिए फयदेमंद साबित हो। अगर ऐसा होता है तो सहवाग का टी20 कैरियर निश्चित ही खतरे में है। आने वाले समय में सहवाग टीम के अंतिम इलेवन में शायद ही जगह बना पाएंगे।