{"_id":"9a1d941a-3d5a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sehwag-never-happy-with-eden-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग को नहीं पसंद ईडन गार्डंस का खाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग को नहीं पसंद ईडन गार्डंस का खाना
कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 08:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह अहमदाबाद के मोटेरा और लॉर्ड्स में मिलने वाले भोजन को काफी पसंद करते हैं लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डंस में परोसा जाने वाला भोजन उन्हें कतई पसंद नहीं है। एक कुकिंग बुक की रिलीज के मौके पर सहवाग ने कहा, ‘मुझे लॉर्ड्स और अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में परोसा जाने वाला भोजन काफी पसंद है। लेकिन मुझे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) द्वारा ईडन गार्डंस में परोसा जाने वाला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।’
विज्ञापन
खाने के प्रति सहवाग के लगाव को इसलिए भी समझा जा सकता है कि साल 2005 में वह दिल्ली में अपना रेस्त्रां खोल चुके हैं और साफ है कि उनकी खाने के प्रति समझ भी काफी परिपक्व है।
विज्ञापन