फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag hits century in ranji match

रणजी मैच: यूपी के खिलाफ सहवाग ने ठोका शतक

Mon, 05 Nov 2012 01:30 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 01:30 PM IST
विज्ञापन
sehwag hits century in ranji match

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन आज होने वाला है। इसी बीच रणजी में यूपी के खिलाफ सहवाग ने शतक ठोककर टीम चयन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। यूपी द्वारा 403 रन के विशाल स्कोर का दिल्ली पीछा कर रही है और ऐसे में उसे सहवाग का ही सहारा है। चौथे दिन के भोजनकाल तक दिल्ली ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए है। क्रीज पर सहवाग 105 रन और ईशांत शर्मा 1 रन बना कर खड़े हुए थे।

विज्ञापन


इससे पहले खचाखच भरे नेहरू स्टेडियम पर रविवार की सुबह कप्तान सुरेश रैना और प्रवीण कुमार ने यूपी को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। आमिर और अली मुर्तजा के आउट होने के बाद रैना ने प्रवीण के साथ नौवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। रैना 112 गेंदों में नौ चौकों के साथ 55 रन बनाकर सुमित नरवाल का शिकार बने। असली मनोरंजन प्रवीण ने किया। उन्हें अंतिम विकेट के रूप में इम्तियाज का साथ मिला। उन्होंने 57 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से धुआंधार नाबाद 51 रन बनाए।
विज्ञापन


यूपी की पारी 403 रन पर सिमटी। नरवाल ने 71 पर चार और आशीष नेहरा ने 94 रन पर तीन विकेट लिए। अंगुली की चोट के चलते सहवाग दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए नहीं उतरे थे। पारी के दूसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार की अंदर आती गेंद पर उन्मुक्त एलबीडब्लू करार दिए गए। यहां से गंभीर और विराट ने शानदार बल्लेबाजी की। जब लगा कि दोनों बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं। तभी अली मुर्तजा की गेंद पर गंभीर विकेट कीपर आमिर को कैच दे बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 63 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके बाद विराट भी 43 रन पर भुवनेश्वर की बेहतरीन आउट स्विंगर का शिकार बने। इम्तियाज ने पुनीत बिष्ट को 14 के स्कोर पर आउट किया। टी के दौरान सहवाग ने चोट का जायजा लेने के लिए अभ्यास किया। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे। बेहद सावधानी से खेलते हुए उन्होंने 44 गेंदों में 21 रन बनाए हैं जबकि मिथुन 63 रन पर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर ने 56 रन  पर दो  विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed