{"_id":"6310eb9dcd095302836d0d8b","slug":"sehwag-gambhir-to-lead-gujarat-giants-and-india-capitals-in-legends-cricket-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Legends Cricket League: गुजरात जाएंट्स की कप्तानी करेंगे सहवाग, इंडिया कैपिटल्स की कमान संभालेंगे गंभीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Legends Cricket League: गुजरात जाएंट्स की कप्तानी करेंगे सहवाग, इंडिया कैपिटल्स की कमान संभालेंगे गंभीर
Thu, 01 Sep 2022 10:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:58 PM IST
सार
लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलसीएल) का दूसरा संस्करण इस साल भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 16 सितंबर से एक स्पेशल मैच से होगी। इसके बाद 17 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक यह टूर्नामेंट भारत के ही छह शहरों में खेला जाएगा।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आगामी लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलते दिखाई देंगे। सहवाग गुजरात जाएंट्स और गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे। गुजरात जाएंट्स का मालिकाना हक अदाणी ग्रुप के पास है। वहीं, इंडिया कैपिटल्स टीम का मालिकाना हक जीएमआर स्पोर्ट्सलाइन के पास है।
विज्ञापन
गुजरात जाएंट्स के कप्तान सहवाग ने इस अवसर पर कहा- मैं फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं। टीम प्रिंसिपल के रूप में अदाणी ग्रुप और गुजरात जाएंट्स जैसे प्रोफेशनल आउटफिट के साथ नई पारी की शुरुआत करना शानदार है। मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और मैं यहां भी क्रिकेट के उसी ब्रांड का प्रचार करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, एग्रेसिव कैप्टेंसी के लिए प्रसिद्ध हुए गंभीर ने कहा- मैंने हमेशा माना है कि क्रिकेट एक टीम गेम है और एक कप्तान अपनी टीम जितना ही अच्छा होता है। मैं इंडिया कैपिटल्स टीम का नेतृत्व करूंगा। मैं एक उत्साही टीम बनाने पर जोर दूंगा, जो मैदान पर उतरने और जीतने के लिए उत्सुक है। मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट को शुभकामनाएं देता हूं और आगामी एक्शन के लिए उत्साहित हूं।
लीजेंड्स क्रिकेट लीग (एलसीएल) का दूसरा संस्करण इस साल भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 16 सितंबर से एक स्पेशल मैच से होगी। इसके बाद 17 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक यह टूर्नामेंट भारत के ही छह शहरों में खेला जाएगा। एलसीएल के इस सीजन में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस साल लीजेंड्स क्रिकेट लीग के 15 मैच कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, जोधपुर, कटक और राजकोट में खेले जाएंगे। प्ले-ऑफ और फाइनल के लिए जगह अभी तय नहीं हुई है।
लीग ने क्रिस गेल, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, शेन वॉटसन, ब्रेट ली, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, मुथैया मुरलीधरन और जैक्स कैलिस जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को जोड़ा है। इस बार शोएब अख्तर, मिस्बाह उल हक, शाहिद अफरीदी जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है।