फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag, gambhir and yuvraj flops again.

नहीं चले वीरू और गंभीर, युवराज ने भी किया निराश

Fri, 07 Nov 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Nov 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
sehwag, gambhir and yuvraj flops again.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का खराब फॉर्म विजय हजारे राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में भी जारी रहा। नतीजतन दिल्ली को जम्मू एंड कश्मीर के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिलासपुर में हुए मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 212 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया जिसे जम्मू ने कप्तान परवेज रसूल के 74 रन की बदौलत 4 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान गंभीर ने 75 गेंद पर 36 और सहवाग ने 37 गेंद पर 11 रन की बेहद धीमी पारी खेली। मिलिंद कुमार ने सर्वाधिक 61 और रजत भाटिया ने 52 रन की पारी खेली जबकि उन्मुक्त चंद एक रन पर ही ढेर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज-भज्जी ने भी किया निराश

sehwag, gambhir and yuvraj flops again.
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की तरह टीम इंडिया में वापसी के लिए जूझने वाले दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह का बल्ला भी हरियाणा के खिलाफ नहीं चला जिससे हरभजन सिंह की कप्तानी वाली पंजाब को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब ने मंदीप सिंह के 86 रन की मदद से 8 विकेट पर 252 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में हरियाणा ने 5 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। युवराज ने हालांकि शुरुआत अच्छी की लेकिन वह मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए। तरुवर कोहली ने 39 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाए।

हरियाणा के लिए सचिन राणा ने नाबाद 71 और अवी बरोट ने 53 रन का योगदान किया। 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह भी गेंदबाजी में ज्यादा कामयाब नहीं रहे और मात्र एक विकेट ही ले सके।

टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए एक अन्य मुकाबले में सर्विस की टीम ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को 60 गेंद शेष रहते 2 विकेट से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए हिमाचल की टीम 45.2 ओवर में 181 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में सर्विस ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed