फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sehwag-gambhir-and-yuvraj-fail-again

यहां भी फेल हो गए सहवाग, गंभीर और युवराज

Sun, 10 Nov 2013 10:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
sehwag-gambhir-and-yuvraj-fail-again

वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर लाख प्रयास करने के बावजूद अपना खोया फॉर्म वापस नहीं हासिल कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने भारत ए के लिए खेलते हुए सहवाग और गंभीर कुछ खास नहीं कर सके थे।

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग वापसी की आस लगाए हुए हैं लेकिन उनका रूठा बल्ला अभी भी रूठा हुआ है। दोनों दिग्गजों का रणजी ट्रॉफी में भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी है।

सूरत में गुजरात के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच के दूसरे दिन सहवाग जहां एक रन ही बना सके वहीं गंभीर 31 रन बनाकर आउट हो गए।

गुजरात की पहली पारी में 320 रन के जवाब में दिल्ली ने स्टंप्स तक चार विकेट पर 195 रन बना लिए थे। उन्मुक्त चंद भी मात्र 11 रन का योगदान कर चलते बने।

आज तीसरे दिन लंच तक दिल्ली ने सात विकेट पर 269 रन बना लिए हैं।

युवराज सिंह भी हुए फेल
टेस्ट टीम में वापसी को बेताब युवराज सिंह भी मुंबई के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच में केवल 33 रन ही बना सके।

मुंबई ने वसीम जाफर के 111 रन की मदद से पहली पारी में 282 रन बनाए।

जवाब में पंजाब की टीम विशाल डाभोलकर की घातक गेंदबाजी (6-38) के आगे मात्र 155 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में मुंबई ने बगैर नुकसान के 35 रन बना लिए थे।

हरभजन सिंह ने एक बार फिर चार विकेट लेकर वापसी की अपनी दावेदारी मजबूत की।

आरपी ने दिलाई उत्तर प्रदेश को बढ़त
तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने चार विकेट लेकर विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को 74 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।

उत्तर प्रदेश ने सुरेश रैना के 123 रन की बदौलत 302 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में विदर्भ की पूरी टीम स्टंप्स से ठीक पहले 228 रन बनाकर सिमट गई।

सौरभ वकास्कर ने 70 जबकि अंबाती रायडू ने 65 और राकेश सोलंकी ने 51 रन का योगदान किया।

जयंत ने विदर्भ को झकझोरा
नागपुर में जयंत यादव ने तीन विकेट लेकर विदर्भ को हरियाणा के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच के दूसरे दिन झकझोर दिया।

हरियाणा ने अपनी पहली पारी में सन्नी सिंह के 123 रनों की मदद से 329 रन बनाए। जवाब में स्टंप्स तक विदर्भ के तीन विकेट 94 रन पर गिर चुके थे। हेमंग बदानी 35 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि अमोल उबारहंदे ने 28 रन का योगदान किया।
विज्ञापन


हिमाचल को त्रिपुरा पर मामूली बढ़त
अगरतला में रिषि धवन (67) के अर्धशतक से हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप ‘सी’ में त्रिपुरा के खिलाफ 186 रन बनाकर पहली पारी में 45 रन की बढ़त हासिल की।

त्रिपुरा की तरफ से विकी साहा ने पांच विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक त्रिपुरा ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 93 रन बना लिए थे। त्रिपुरा के लिए अभिजीत डे ने सर्वाधिक 66 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed