फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Security guard son Robin Minz who got 3.6 crore in IPL Auction have dream of playing for india and winning WC

Robin Minz: सिक्योरिटी गार्ड के बेटे को आईपीएल ने बनाया करोड़पति; कहा- अब देश के लिए खेलूंगा, विश्व कप जीतूंगा

Sat, 23 Dec 2023 08:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

रॉबिन मिंज के लिए अब तक का सफर बेहद मुश्किल रहा है, लेकिन अब उनकी मेहनत रंग लाई है। आईपीएल नीलामी में करोड़पति बनने के बाद मिंज देश के लिए विश्व कप जीतना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Security guard son Robin Minz who got 3.6 crore in IPL Auction have dream of playing for india and winning WC
रॉबिन मिंज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल नीलामी में हर साल कई युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर करोड़पित बनते हैं। इनमें से कई खिलाड़ी आगे चलकर देश के लिए भी कई मैच जिताऊ पारियां खेलते हैं और भारतीय फैंस को जश्न मनाने के कई लम्हें देते हैं। जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल तक कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल में करोड़पति बनने के बाद देश के लिए कमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार की आईपीएल नीलामी में भी कई युवा खिलाड़ी करोड़पति बने हैं। समीर रिजवी से लेकर शुभम दुबे और कुमार कुशाग्र तक कई खिलाड़ी इस बार महंगी कीमत पर बिके हैं। इस सूची में एक नाम झारखंड के रॉबिन मिंज का भी है। उन्हें गुजरात की टीम ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 
विज्ञापन


रॉबिन मिंज के पिता रांची एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड हैं और नीलामी से पहले धोनी ने उनसे वादा किया था कि अगर किसी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम उन्हें खरीद लेगी। हालांकि, रॉबिन को खरीदने के लिए कई टीमों में होड़ लग गई। चेन्नई के अलावा हैदराबाद ने भी उन पर बोली लगाई। अंत में गुजरात ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रॉबिन मिंज बेहद खरीब परिवार से आते हैं और बचपन में वह जलावन की लकड़ी से बैट बनाकर क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उनके परिवार ने कभी भी उन्हें खेलने से नहीं रोका। इसी वजह से वह मुश्किल से मुश्किल चुनौती को पार करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। उनके कोच ने भी हमेशा उनका साथ दिया और यह होनहार खिलाड़ी सारी मुश्किलों को पार करते हुए आईपीएल में खेलने वाला पहला आदिवासी बनने के लिए तैयार है। वह इस लीग से जुड़ने वाले पहले आदिवासी बन चुके हैं।


रॉबिन का कहना है कि उन्होंने अभी कुछ भी हासिल नहीं किया है। अभी उन्हें सब कुछ हासिल करना है। वह आईपीएल के जरिए देश के लिए खेलना चाहते हैं और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए विश्व कप भी जीतना चाहते हैं। रॉबिन को अगला धोनी माना जा रहा है। वह बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और सीखने के लिए आतुर रहते हैं। ऐसे ही खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर कमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed