फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   second odi match preview

बदला लेने को बेताब धोनी एंड कंपनी

Wed, 16 Oct 2013 12:55 AM IST
अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 16 Oct 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
second odi match preview
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम बुधवार को मुकाबले में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन


सात वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 की अहम बढ़त बना ली है। शुरुआती मैच में हार के लिए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों को दोषी ठहराया था।

इस मैच में न गेंदबाज कोई कमाल दिखा सके और न ही बल्लेबाज बड़ी पारियां खेल सके। सीरीज में बराबरी पर आने के लिए टीम इंडिया को अपने इन दोनों विभागों पर गंभीरता से काम करना होगा।

विज्ञापन


बड़े स्कोर के लिए भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के खिलाफ नई रणनीति बनानी होगी। पुणे में ऑस्ट्रेलियाई पेसरों ने अपनी तेजी और शार्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को ठोस साझेदारी करनी होगी। रोहित शर्मा के लिए विकेट पर टिकने के बाद अपना विकेट गंवा देना एक बड़ी समस्या बना हुआ है।

उन्हें लंबी पारी खेलने के लिए अपनी इस समस्या से निजात पाना होगा। सुरेश रैना को कप्तान धोनी ने प्रमोट करके चौथे नंबर पर उतारा है। ऐसे में रैना की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है।

विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था लिहाजा उनकी फार्म को समस्या नहीं है। लेकिन कमबैक मैन युवराज सिंह को टी-20 की तरह इस फॉरमेट में भी कमाल दिखाना होगा।

टीम के लिए बल्लेबाजी से भी ज्यादा बड़ी चिंता गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन हैं। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा लय में नहीं हैं और कुछ यही हाल स्पिनर आर अश्विन, आर विनय कुमार और रविंद्र जडेजा का भी है।


मैच में स्पिनरों का प्रदर्शन कुछ संतोषजनक रहा लेकिन तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया। यदि यही प्रदर्शन अगले मैच में भी जारी रहा तो धोनी एंड कंपनी को लगातार दूसरी हार से कोई बचा नहीं सकता है।

दूसरी ओर जॉर्ज बैली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत दिखाई देने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed