फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Seamer Jasprit Bumrah became only the 10th Indian bowler to take 400 wickets in international cricket

IND vs BAN: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट

Fri, 20 Sep 2024 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:48 PM IST
सार

बुमराह ने हसन महमूद को आउट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके।

विज्ञापन
Seamer Jasprit Bumrah became only the 10th Indian bowler to take 400 wickets in international cricket
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज हैं। इसके अलावा बुमराह ऐसे छठे भारतीय तेज गेंदबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन

बुमराह ने हसन महमूद को आउट करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए। बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 11 ओवर में 50 रन देकर चार विकेट झटके। बुमराह ने घरेलू मैदान पर वापसी कर अपना दम दिखाया और बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया। बुमराह ने पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने मुशफिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद के विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल-जहीर की लिस्ट में शामिल हुए बुमराह
बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 163 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने के साथ ही कपिल देव, जहीर खान, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे करने की उपलब्धि 227वें पारी में पूरी की। 
विज्ञापन

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज विकेट पारी
अनिल कुंबले 953 499
रविचंद्रन अश्विन 744 369
हरभजन सिंह 707 442
कपिल देव 687 448
जहीर खान 597 373
रवींद्र जडेजा 570 397
जवागल श्रीनाथ 551 348
मोहम्मद शमी 448 188
ईशांत शर्मा 434 280
जसप्रीत बुमराह 401* 227

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ बने बुमराह
2018 में टेस्ट में डेब्यू करने वाले बुमराह ने लाल गेंद के प्रारूप में भी प्रभाव छोड़ा है। उनकी गिनती फिलहाल दुनिया भर में सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के तौर पर की जाती है। आईपीएल में प्रभाव छोड़ने के बाद शुरुआत में उन्हें सीमित ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता था, लेकिन जल्द ही वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के महत्वपूर्ण गेंदबाज बनकर उभरे। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने चार टेस्ट मैचों में 19 विकेट झटके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed