{"_id":"5eea194b8ebc3e42f441592c","slug":"scotland-vs-australia-t20i-cancelled-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का क्रिकेट को एक और झटका, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का क्रिकेट को एक और झटका, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच रद्द
Wed, 17 Jun 2020 06:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉटलैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कोविड-19 महामारी के खतरे के चलते बुधवार को रद्द कर दिया गया। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने घोषणा की कि 29 जून को होने वाला यह मैच अब नहीं खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से सीमित ओवर की श्रृंखला खेलने से पहले एडिनबर्ग में यह मैच खेलना था।
विज्ञापन
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए लगी पाबंदियों के चलते क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुरूष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को रद्द करने पर सहमति जताई है जो 29 जून को ‘द ग्रेंज’ में खेला जाना था।’
विज्ञापन
ईसीबी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में इस श्रृंखला को आयोजित करने के लिए बातचीत में लगे हैं। स्कॉटलैंड क्रिकेट ने कहा कि खर्चे और साजो सामान के कारण एडिनबर्ग में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में यह एक मैच आयोजित करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन