फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Scotland opener George Munsey has been reprimanded for breaching ICC code of conduct know matter

T20 World Cup: स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से को आईसीसी ने फटकारा, आचार संहिता का किया उल्लंघन; डिमेरिट अंक जुड़ा

Wed, 18 Feb 2026 04:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:58 PM IST
सार

आईसीसी ने स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुन्से को कड़ी फटकार लगाई है और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंड दिया है। इतना ही नहीं क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने मुन्से के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा है।

विज्ञापन
Scotland opener George Munsey has been reprimanded for breaching ICC code of conduct know matter
जॉर्ज मुन्से - फोटो : ICC

विस्तार

स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को नेपाल के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच के दौरान विज्ञापन बोर्ड पर अपना हेलमेट फेंकने के लिए फटकार लगाई गई है और एक डिमेरिट अंक दिया गया है। मुन्से को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या पोशाल, मैदान के उपकरण या साजो-सामान के दुरुपयोग से संबंधित है।
विज्ञापन


कब घटी घटना
इसके अलावा मुन्से के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था। यह घटना स्कॉटलैंड की पारी के 10वें ओवर के समापन पर हुई जब मुन्से ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय अपना हेलमेट विज्ञापन बोर्ड पर फेंक दिया। मुन्से ने अपराध और सजा स्वीकार कर ली जो आईसीसी मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के डेविड गिल्बर्ट ने प्रस्तावित की थी जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


मैदानी अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और एलेक्स व्हार्फ, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर लेंगटन रुसेरे ने ये आरोप लगाए थे। लेवल एक के उल्लंघन में कम से कम आधिकारिक फटकार और अधिक से अधिक खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed