फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SCO W vs WI W: west indies women team beats scotland team by 6 wickets scorecard match report

SCO W vs WI W: टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने दर्ज की पहली जीत, स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराया

Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 06 Oct 2024 10:52 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में यह वेस्टइंडीज की पहली जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब जीत के साथ टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनका नेट रनरेट +1.154 हो गया है।

विज्ञापन
SCO W vs WI W: west indies women team beats scotland team by 6 wickets scorecard match report
स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ICC

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप का रोमांच जारी है। रविवार को स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 11.4 ओवर में चार विकेट पर 101 रन बनाए और छह विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

ग्रुप बी की अंक तालिका का हाल
टी20 विश्व कप में यह वेस्टइंडीज की पहली जीत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब जीत के साथ टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उनका नेट रनरेट +1.154 हो गया है। वहीं, स्कॉटलैंड पांचवें पायदान पर पहुंच गई। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिन्होंने अब तक एक-एक मैच जीता है। वहीं, बांग्लादेश एक जीत और एक हार के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं हुई। ओपनिंग के लिए उतरी स्टेफनी टेलर ज्यादा वक्त क्रीज पर नहीं बिता सकीं। उन्हें स्लेटर ने अपना शिकार बनाया और वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान हेली मैथ्यूज आठ रन बनाकर आउट हुईं। स्कॉटलैंड के खिलाफ कायना जोसफ ने 31, शेमाइन कैंपबेल ने दो, डिएंड्रा डॉटिन ने 28* और हेनरी ने 18* रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए ओलिविया बेल ने दो विकेट चटकाए जबकि स्लेटर और प्रियांज ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की पारी
इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका सास्किया हॉर्ले के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम को दूसरा झटका सारा ब्राइस के रूप में लगा। इस टीम के लिए एलिसा लिस्टर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। वहीं, कप्तान कैथरीन ब्राइस ने 25 रनों की पारी खेली। इस मैच में प्रियानाज ने शून्य, लॉर्ना ने 11, डॉर्से ने 14, कैथरीन ने छह और रैचल ने शून्य रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए एफी ने तीन विकेट चटकाए जबकि चिनेली, हेली और करिश्मा ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed