{"_id":"62399909943fda2aff06821a","slug":"saw-vs-ausw-meg-lanning-ton-helps-australia-defeated-south-africa-by-5-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSW vs SAW: कप्तान लैनिंग का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान जारी, दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSW vs SAW: कप्तान लैनिंग का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान जारी, दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराया
Tue, 22 Mar 2022 03:08 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 22 Mar 2022 03:08 PM IST
सार
कप्तान मेग लैनिंग की नाबाद 135 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अपना दबदबा कायम रखते हुए छठी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मेग लैनिंग
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान मेग लैनिंग की नाबाद 135 रन की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को पांच विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अपना दबदबा कायम रखते हुए छठी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
विज्ञापन
लैनिंग ने वनडे में अपना 15वां शतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग का यह विश्व कप में तीसरा शतक था। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 272 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 271 रन बनाए थे। उसकी तरफ से लौरा वोलवार्ट ने 134 गेंदों पर 90 रन बनाए जबकि कप्तान सुन लुस (52) ने एक और अर्धशतक जमाया। दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज वोलवार्ट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने लिजेल ली (36) के साथ पहले विकेट के लिये 88 रन जोड़े और बाद में लुस के साथ 91 रन की साझेदारी की। मारिजान कैप ने नाबाद 30 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 45 रन के स्कोर पर ही अपनी ओपनिंग जोड़ी के विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली (एक) तीसरे ओवर में आउट हो गई और राचेल हेन्स (17) भी 11वें ओवर में पवेलियन लौट गईं। लैनिंग ने इसके बाद बेथ मूनी (21) के साथ 60 और ताहिला मैकग्रा (32) के साथ 93 रन की दो उपयोगी साझेदारियां की। एशलीग गार्डनर (22) और एनाबेल सदरलैंड (नाबाद 22) ने भी अच्छा योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिएशबनीम इस्माइल और स्पिनर चोले ट्रायोन ने दो-दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके छह मैचों में 12 अंक है और उसे अब बांग्लादेश से अपना आखिरी लीग मैच खेलना है जिससे उसका शीर्ष पर रहना तय है। दक्षिण अफ्रीका की यह टूर्नामेंट में पहली हार है। वह पांच मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अगले दो मैचों में वेस्टइंडीज और भारत से हार जाता है तो सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर भी हो सकता है।