फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sourav ganguly may becom new team india director

टीम इंडिया में होगा बदलाव, दादा को मिलेगा बड़ा पद!

Sun, 24 May 2015 05:11 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 May 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
sourav ganguly may becom new team india director

आईपीएल खत्म होते ही बीसीसीआई में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा है कि वे

विज्ञापन

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम इंडिया के सलाहाकर की जिम्मेदारी देना चाहते हैं। डालमिया ने इस बात का खुलासा एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में किया।

पहले मीडिया खबरों में इस बात की चर्चा थी कि गांगुली को रविशास्त्री की जगह टीम इंडिया का डायरेक्टर बनाया जा सकता है। डालमिया का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े मुद्दों को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों से ही सलाह मशवरा किया जाना चाहिए। और इनकी कमान उन्हीं के हाथों में होनी चाहिए। वहीं अब सौरव गांगुली के कोच बनने की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।
विज्ञापन

जल्द होगी घोषणा

sourav ganguly may becom new team india director

बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने इंडिया टुडे टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि जल्द ही सौरव गांगुली 'दादा' को बीसीसीआई में सलाहकार बनाया जाएगा। डालमिया ने कहा कि वे कोलकाता पहुंच कर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से मुलाकात करेंगे। मीटिंग के बाद की सौरव गांगुली के सलाहकार बनाने के निर्णय पर जल्द ही अंतिम घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रवि शास्‍त्री को भी बीसीसीआई में सला‌हकार बनाया जा सकता है। बोर्ड चाहता है कि ये लोग क्रिकेट से जुड़े मसलों पर सलाह दें। तो वहीं बीसीसीआई का मानना है कि अगले कोच के लिए भी सलाहकार अपनी राय दें।

बता दें कि गांगुली के डेकन फ्लैचर के बाद टीम इंडिया का नया कोच बनने की खबरें पहले भी चर्चा में रही हैं, लेकिन डालमिया के बयान के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed