{"_id":"592f9fbb4f1c1b432bbdb831","slug":"saurav-ganguly-and-shane-warne-bets-to-wear-australia-cricket-team-jersey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर ऐसा हुआ, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम की जर्सी पहन कर घूमेंगे सौरव गांगुली!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगर ऐसा हुआ, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम की जर्सी पहन कर घूमेंगे सौरव गांगुली!
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
आज से दुनिया भर की टॉप-8 क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जद्दोजहद करेंगी। 18 दिनों तक चलने वाली चैंपियंस की जंग के विजेता को मिलेगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की सम्मान। इस महामुकाबले से पहले दुनिया भर के दिग्गजों ने अपने पसंदीदा टीमों का चयन कर लिया है। इन्हीं नामों में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न भी शामिल हैं।
एक निजी चैनल से के प्रोग्राम में पहुंचे दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने खुल कर बताया कि कौन-कौन सी टीमें खिताब की प्रबल दावेदार हैं। साथ ही यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता किन खिलाड़ियों को दबदबा रहेगा। साथ ही टीम इंडिया के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल के भविष्यवाणी की।

दादा और वॉर्न के बीच लगी शर्त
शेन वॉर्न
- फोटो : getty
मगर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस बात से इत्तेफाक रखते नजर नहीं आए। दादा ने कहा कि इंग्लैंड अपने घर में काफी खतरनाक है और उसने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। ऐसे में वो इस खिताब की प्रबल दावेदार है। इस पर दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि भारत किसी भी कंडीशन में अच्छा खेस सकती है और इसी वजह से वो भी खिताब की बड़ी दावेदार है।
इस मौके पर वॉर्न ने चुटकी लेते हुए दादा से शर्त भी लगा ली। वॉर्न ने कहा कि यदि ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी जीत जाता है तो सौरव को एक दिन के लिए ऑस्ट्रेलियाई जर्सी पहननी होगी और यदि इंग्लैंड जीता, तो वॉर्न खुद इंग्लैंड की जर्सी पहनेंगे। दोनों ने एक-दूसरे की चुनौती को स्वीकार किया।