{"_id":"5c76afb8bdec2273a924a566","slug":"satish-kumar-injured-in-makran-boxing-cup-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर डॉक्टर के गई टीम, फाइनल में मुक्केबाज सतीश को भरना पड़ा खामियाजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बगैर डॉक्टर के गई टीम, फाइनल में मुक्केबाज सतीश को भरना पड़ा खामियाजा
Wed, 27 Feb 2019 09:11 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
satish kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में खेले जा रहे माकरान मुक्केबाजी कप में बगैर डॉक्टर के टीम भेजने का खामियाजा फाइनल में पहुंचे बॉक्सर सतीश कुमार ने भुगता है। शुरुआती दौर की बाउट में सतीश की आंख के ऊपर बेहद गहरा कट लग गया।
विज्ञापन
टीम के साथ डॉक्टर नहीं था जिसके चलते सतीश के कट को ग्लू से चिपका दिया गया। सतीश ने खेलना जारी रखा और फाइनल तक पहुंच गए, लेकिन इस दौरान उनका कट और गहरा गया। नतीजन उन्हें आयोजनकर्ताओं की ओर से मुहैया डॉक्टर को दिखाना पड़ा।
विज्ञापन
सतीश के छह टांके लगे हैं और उनके फाइनल में खेलने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। एनआईएस पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय कैंप में भी टीम के साथ डॉक्टर नहीं था। बुल्गारिया में खेले गए स्ट्रांजा कप में तो टीम के साथ एनआईएस के डॉक्टर को भेज दिया गया, लेकिन ईरान में टीम गैरमौजूदगी के चलते बिना डॉक्टर के गई।
विज्ञापन
हालांकि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया दावा कर रही है कि डॉक्टर की समस्या को सुलझा लिया गया है। जल्द ही कैंप में नए डॉक्टर जुड़ जाएंगे, लेकिन ईरान में डॉक्टर नहीं होने का खामियाजा सतीश को भुगतना पड़ा है।
राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता सतीश आंख के ऊपर कट लगने के बावजूद लगातार खेलते रहे। उनकी आंख पर ईरानी बॉक्सर का सिर लगा था। अगली बाउट में उनका कट बुरी तरह गहरा गया जिसके चलते उनके टांके लगाने के अलावा कोई चारा नहीं था।