{"_id":"e16f1672-dc0b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sarwan-no-room-for-windies-odi-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकोणीय सीरीजः सरवन की विंडीज टीम से छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
त्रिकोणीय सीरीजः सरवन की विंडीज टीम से छुट्टी
एंटीगा
Updated Sun, 23 Jun 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 जून से शुरू हो रही त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआती तीन मैचों के लिए चयनित टीम से वेस्ट इंडीज ने अनुभवी बल्लेबाज रामनरेश सरवन को बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
तीन टीमों की इस वनडे सीरीज की दो अन्य टीमें भारत और श्रीलंका की हैं।
चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली टीम को ही बरकरार रखा है जिसमें से सरवन के अलावा तेज गेंदबाज जेसन होल्डर को बाहर रखा गया है।
18 महीने बाद टीम में वापसी करने वाले सरवन का चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था जहां वह पाकिस्तान और भारत के खिलाफ मात्र 1-1 रन ही बना सके थे।
विज्ञापन
टीम की कप्तानी एक बार फिर ड्वेन ब्रावो के हाथों में होगी।
श्रीलंका ने भी आलराउंडर तिषारा परेरा को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है। उनकी जगह अबुझ स्पिनर अजंता मेंडिस को टीम में शामिल किया गया है। पिंडली की चोट से जूझ रहे तिलकरत्ने दिलशान की जगह उपुल थरंगा को टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन