फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan was spotted jumping to help Rishabh Pant narrowly escape a major run-out against New Zealand

IND vs NZ: टॉम ब्लंडेल की एक गलती के कारण रन आउट होने से बचे थे पंत, उछल पड़े सरफराज, देखें वीडियो

Sat, 19 Oct 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 03:58 PM IST
सार

यह वाक्या भारत की दूसरी पारी के 65वें ओवर में हुआ जब भारत का स्कोर तीन विकेट पर 270 रन था और वह न्यूजीलैंड से 86 रन से पीछे चल रहा था। सरफराज पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan was spotted jumping to help Rishabh Pant narrowly escape a major run-out against New Zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलुरू में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक दिलचस्प वाक्या देखने मिला। पहले सत्र के दौरान पंत रन आउट होने से बचे थे। दरअसल, रन लेने के दौरान पंत और सरफराज के बीच संवाद में कमी दिखी, लेकिन न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल समझ नहीं सके कि थ्रो कहां करना है जिस कारण पंत आउट होने से बचे। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े सरफराज खान पंत को रोकने के लिए क्रीज पर ही उछल पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

यह वाक्या भारत की दूसरी पारी के 65वें ओवर में हुआ जब भारत का स्कोर तीन विकेट पर 270 रन था और वह न्यूजीलैंड से 86 रन से पीछे चल रहा था। सरफराज पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। मैट हेनरी की गेंद पर दो रन चुराने के चक्कर में दोनों बल्लेबाजों के कम्यूनिकेशन गैप देखने मिला। पंत उस वक्त 11 रन पर खेल रहे थे। पंत दूसरा रन लेने के लिए हिचकिचा रहे थे, जबकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सरफराज दूसरा रन लेने के लिए आगे बढ़े। हालांकि, सरफराज को तुरंत ही पता चल गया कि दूसरा रन पूरा नहीं हो पाएगा, इसलिए वह पंत को रोकने के लिए क्रीज पर जोर से उछल पड़े और विकेटकीपर बल्लेबाज को क्रीज पर रुकने के लिए कहने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरफराज के रोकने के बावजूद पंत आधी क्रीज तक पहुंच गए थे। इस बीच, गेंद ब्लंडेल के हाथों में आई और उनके पास पंत को रन आउट करने का अच्छा अवसर था। हालांकि, ब्लंडेल समझ ही नहीं सके कि थ्रो कहां करनी है और तब तक पंत क्रीज पर पहुंच गए। पंत ने खुद को मिले इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और सरफराज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की। 

शतक से चूके पंत
चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने सरफराज का बखूबी साथ निभाया और भारत को बढ़त दिलाने में सफल रहे। सरफराज और पंत ने शनिवार को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। पंत ने इस दौरान आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं, पंत सबसे तेजी से टेस्ट में 2500 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पंत शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 99 रन के स्कोर पर विलियम ओरुर्के की गेंद पर बोल्ड हो गया और शतक लगाने से चूक गए।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed