फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan sends message to India selectors with successive Buchi Babu centuries match reports and updates

Buchi Babu: लगातार शतक लगाकर सरफराज खान चयनकर्ताओं को दे रहे संदेश, मुंबई को विषम परिस्थितियों से उबारा

Tue, 26 Aug 2025 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

सरफराज की पारी के दम पर ही मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ नौ विकेट पर 346 रन बनाए लिए हैं। सरफराज ने इस दौरान छक्का लगाकर 99 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। वह इससे पहले टीएनसीए एकादश के खिलाफ 138 रन की पारी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan sends message to India selectors with successive Buchi Babu centuries match reports and updates
सरफराज खान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान टीम में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनदेखे किए गए सरफराज का बल्ला बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में जमकर बोल रहा है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में लगातार दो शतक जड़ दिए हैं। मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज ने हरियाणा के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली और टीम को विषम परिस्थितियों से उबारा। 
विज्ञापन

सरफराज के दम पर मजबूत स्कोर पर पहुंचा मुंबई 
सरफराज की पारी के दम पर ही मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ नौ विकेट पर 346 रन बनाए लिए हैं। सरफराज ने इस दौरान छक्का लगाकर 99 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया। वह इससे पहले टीएनसीए एकादश के खिलाफ 138 रन की पारी खेल चुके हैं। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने एक समय 84 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद सरफराज ने 112 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों से आक्रामक शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई को सलामी बल्लेबाजों दिव्यांश सक्सेना (46) और मुशीर खान (30) ने 69 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा प्रग्नेश कंपिलेवार (03) और सूर्यांश शेडगे (01) के विकेट भी जल्दी-जल्दी गंवाए। सरफराज ने इसके बाद पारी को संभाला। तनुष कोटियान (48) और शम्स मुलानी (नाबाद 50) ने भी उपयोगी पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के लिए गायकवाड़ ने जड़ा शतक 
इस बीच ऋतुराज गायकवाड़ (133 रन, 144 गेंद, 10 चौके, चार छक्के) और अर्शिन कुलकर्णी (146 रन, 190 गेंद, 16 चौके और एक छक्का) के शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 440 रन बनाए। हिमाचल की तरफ से प्रिंस ठाकुर ने 144 रन देकर सात विकेट चटकाए। छत्तीसगढ़ ने शशांक तिवारी के 54 रन पर पांच विकेट की बदौलत टीएनसीए अध्यक्ष एकादश को 266 रन पर समेटने के बाद बिना विकेट खोए चार रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed