फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan Scores Century in India Intra-Squad Practice Match before South Africa Test Series; Watch Video

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में सरफराज ने 63 गेंद में जड़ा शतक, क्या टीम इंडिया में होगी एंट्री?

Sat, 23 Dec 2023 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 23 Dec 2023 12:14 PM IST
सार

सरफराज इंडिया-ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका में हैं। प्रिटोरिया में खेले जा रहे इस मैच में सरफराज ने 63 गेंदों में शतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Scores Century in  India Intra-Squad Practice Match before South Africa Test Series; Watch Video
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने प्रिटोरिया में भारत के तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वॉड अभ्यास मैच के दौरान शतक लगाकर तहलका मचा दिया है। भारत की सीनियर टीम और इंडिया-ए, दोनों टीमें इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत की सीनियर टीम सेंचुरियन में 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। वहीं, इंडिया-ए टीम दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ खेल रही है।
विज्ञापन


टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम टेस्ट मैच खेलने उतरी, जिसके आधे से ज्यादा खिलाड़ी काफी समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उन खिलाड़ियों की प्रैक्टिस करवाने के लिए बीसीसीआई ने सीनियर टीम और इंडिया-ए के खिलाड़ियों को मिलाकर आपस में ही एक प्रैक्टिस मैच आयोजित करवाया है, जो कि तीन दिन का है। इसी मैच में सरफराज ने शतक जड़ा है।
विज्ञापन

सरफराज इंडिया-ए की तरफ से दक्षिण अफ्रीका में हैं। प्रिटोरिया में खेले जा रहे इस मैच में सरफराज ने 63 गेंदों में शतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सरफराज ने विद्वत कवेरप्पा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ यह पारी खेली। सरफराज की पारी का वीडियो उनके छोटे भाई मुशीर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सरफराज वीडियो में चौके-छक्कों की बारिश करते दिख रहे हैं। उनके साथ अभिमन्यू ईश्वरन भी बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। ईश्वरन ने भी अर्धशतक जड़ा। 

View this post on Instagram

A post shared by Musheer khan (@musheerkhan.97)

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में से एक के रूप में खुद को स्थापित करने के बावजूद सरफराज को लंबे समय से भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। उन्होंने 2022-23 रणजी ट्रॉफी अभियान में छह मैचों में 92.66 की औसत से तीन शतकों की मदद से 556 रन बनाए। 2021-22 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे।
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Scores Century in  India Intra-Squad Practice Match before South Africa Test Series; Watch Video
अभिमन्यू, ऋतुराज और सरफराज - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार विराट कोहली इस प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं हैं। मैच से पहले पर फैमिली इमरजेंसी की वजह से मुंबई लौट आए थे। हालांकि, उनके 26 दिसंबर से पहले सेंचुरियन पहुंचने की संभावना है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ अंगुली में चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का आधिकारिक एलान नहीं किया है। सरफराज और ईश्वरन में से किसी एक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़ने की बात चल रही है। 

गायकवाड़ को इस सप्ताह के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान कैच लेने की कोशिश में अंगुली में चोट लगी थी। इससे पहले बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निजी वजह से टेस्ट सीरीज से खुद को बाहर कर दिया था। बीसीसीआई ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था। केएस भरत को दो मैचों की सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed