फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz khan ruled out of Irani Cup after finger injury, Ishant Sharma looks out of sorts

Irani Cup: अंगुली की चोट के कारण सरफराज खान टूर्नामेंट से बाहर, चोट से लौटे ईशांत शर्मा लय में नहीं

Sun, 26 Feb 2023 02:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 02:57 PM IST
सार

सरफराज खान को दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने अभ्यास नहीं किया और अंगुली में पट्टी बांधे नजर आए। वहीं, ईशांत शर्मा चोट से वापसी करने के बाद अब तक लय में नहीं लौटे हैं।
 

विज्ञापन
Sarfaraz khan ruled out of Irani Cup after finger injury, Ishant Sharma looks out of sorts
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरानी कप से पहले शेष भारत की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सरफराज अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में अभ्यास कर रहे थे और गेंद उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी। इसके बाद उन्होंने अभ्यास नहीं किया। सरफराज रविवार को ईडन गार्डन्स में होने वाले अभ्यास मैच में शामिल नहीं हुए। ईरानी कप ग्वालियर में दो दिनों के अंतराल में शुरू होगा।
विज्ञापन


चोट के कारण, सरफराज ने अंगली पर एक सुरक्षात्मक फाइबर लगाई हुई थी और दिन के दौरान बल्लेबाजी या फील्डिंग नहीं की। हालांकि, वह एनर्जी ड्रिंक के साथ अपने साथियों की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


मुंबई टीम के साथी पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच के दौरान शानदार लय में थे और उन्होंने मेंटर सौरव गांगुली और सहायक कोच प्रवीण आमरे की उपस्थिति में मैदान के चारों ओर कुछ शानदार स्ट्रोक्स लगाए। शॉ, हालांकि, बल्लेबाजी सत्र के बाद मैदान छोड़कर बेंगलुरू रवाना हो गए। उन्हें एक कैंप के लिए एनसीए में रिपोर्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लय में नहीं थे ईशांत
चोट से वापसी कर रहे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अभ्यास मैच के दौरान लय में नहीं थे। उन्होंने दोनों टीमों के लिए गेंदबाजी की, लेकिन उनकी गेंदों में कोई धार नहीं थी। ईशांत ने इस सीजन में केवल एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था और शेष सीजन के लिए साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए थे। अभ्यास के दौरान उनके शरीर में कुछ अधिक वजन दिख रहा था। 

गेंदबाजी के बीच में उन्होंने अपने पूर्व राष्ट्रीय और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथी गांगुली के साथ लंबी बातचीत की। उनके रन-अप की लंबाई समान दिख रही थी, लेकिन लोड-अप से पहले की लय गायब थी, और उन्हें अपने पूरे शरीर को गेंद के पीछे लगाने के लिए बहुत प्रयास करना पड़ रहा था। उनकी गेंद में गति और धार नहीं थी।

बल्लेबाजों ने आसानी से उनकी गेंदों का सामना किया। आईपीएल के लिए एक महीने का समय बचा हुआ है, ईशांत को काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि वह इस समय मैच के लिए तैयार नहीं है। उनकी गति में कमी चिंता का सबसे बड़ा विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed