फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sarfaraz khan brother musheer khan hits triple hundred in ck naidu trophy mumbai vs hyderabad match

Sarfaraz Khan: बड़े भाई सरफराज खान के नक्शे-कदम पर मुशीर, बल्ले से मचाया तहलका, जड़ा तिहरा शतक

Mon, 23 Jan 2023 10:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 23 Jan 2023 10:26 PM IST
सार

सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने सीके नायडू ट्रॉफी में मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच में रंग जमाया। उन्होंने तिहरा शतक लगा दिया। मुशीर ने मुंबई के लिए पहली पारी में 339 रनों की बड़ी पारी खेली।

विज्ञापन
sarfaraz khan brother musheer khan hits triple hundred in ck naidu trophy mumbai vs hyderabad match
सरफराज खान और मुशीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। वह टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के करीब हैं। ऐसा लग रहा था कि सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में मौका मिल जाएगा, लेकिन शुरुआती दो टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। चयन नहीं होने के बाद सरफराज ने दिल्ली में शानदार शतक लगा दिया। वह खुद तो बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे हैं साथ में उनके भाई भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने सीके नायडू ट्रॉफी में मुंबई और हैदराबाद के बीच मैच में रंग जमाया। उन्होंने तिहरा शतक लगा दिया। मुशीर ने मुंबई के लिए पहली पारी में 339 रनों की बड़ी पारी खेली। मुशीर ने 367 गेंद की पारी में 34 चौके और नौ छक्के लगाए। 17 साल के इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 92.37 से ज्यादा का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अथर्व विनोद ने लगाया दोहरा शतक
मुशीर के अलावा कप्तान अथर्व विनोद ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 249 गेंद पर 214 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 11 छक्के निकले। मुशीर और अथर्व की पारी की बदौलत मुंबई ने 138 ओवर में आठ विकेट पर 704 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दी। मुशीर और अथर्व के अलावा कोई भी बल्लेबाज 50 रन तक नहीं पहुंच पाया। वहीं, हैदराबाद ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में सरफराज
सरफराज ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के पिछले मैच में मुंबई के लिए 125 रन की पारी खेली थी। प्रथम श्रेणी में यह उनका 13वां शतक था। सरफराज ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में छह मैचों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। वहीं, 2019-20 में छह मैचों में 154.66 की औसत उन्होंने 928 रन बनाए थे। सरफराज के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले थे। मौजूदा सीजन में वह 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। सरफराज को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए सूर्यकुमार को तरजीह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed