{"_id":"632be40dc43c541e8e70ecd1","slug":"sanju-samson-not-picked-for-t20-world-cup-speaks-on-future-and-road-ahead-ind-a-vs-nz-a-odi-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जाने पर पहली बार बोले संजू सैमसन, अपने भविष्य को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जाने पर पहली बार बोले संजू सैमसन, अपने भविष्य को लेकर कही यह बात
Thu, 22 Sep 2022 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:56 AM IST
सार
Sanju Samson: 27 साल के सैमसन ने अब तक भारत के लिए सात वनडे और 16 टी20 खेले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में जगह पाना चुनौतीपूर्ण है और खिलाड़ियों के बीच बहुत प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। स्क्वॉड में संजू सैमसन को न चुने जाने पर सोशल मीडिया पर भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की खूब आलोचना हुई। अब इस पूरे मामले पर सैमसन ने पहली बार बयान दिया है। सैमसन का मानना है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को इस तरह से तैयार किया है कि कोई उन्हें वन-डायमेंशनल क्रिकेटर नहीं कहेगा। सैमसन का मानना है कि नेशनल टीम में जगह बनाना अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट की क्वालिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सैमसन ने कहा- मैं अलग-अलग भूमिकाएं निभाने की कोशिश कर रहा हूं। इस पर मैंने कई सालों तक काम किया है। मुझे भरोसा है कि मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी कर सकता हूं। सैमसन का मानना है कि सफल होने के लिए आपको हर तरह की भूमिका निभानी चाहिए। आप लोगों को यह नहीं बता सकते कि 'मैं एक ओपनर हूं या मैं एक फिनिशर हूं।' पिछले तीन-चार वर्षों में विभिन्न भूमिकाओं और स्थानों (क्रम में) में खेलने से मेरे खेल में निखार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
27 साल के सैमसन ने अब तक भारत के लिए सात वनडे और 16 टी20 खेले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में जगह पाना चुनौतीपूर्ण है और खिलाड़ियों के बीच बहुत प्रतिस्पर्धा है। सैमसन ने कहा- यह सच में चुनौतीपूर्ण है। चारों ओर बहुत प्रतिस्पर्धा है। यहां तक कि वह खिलाड़ी जो टीम में चुने गए हैं, उनमें भी प्रतिस्पर्धा है। जब ये चीजें होती हैं, तो खुद पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। मैं जिस तरह से प्रदर्शन कर रहा हूं उससे खुश हूं। मैं और सुधार करना चाहता हूं।
सैमसन गुरुवार से चेन्नई में शुरू होने वाले न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन लिस्ट ए मैचों में भारत-ए टीम की कप्तानी करेंगे। सैमसन ने कहा- हमारी टीम में क्रिकेटरों की गुणवत्ता अविश्वसनीय है। इससे हर एक खिलाड़ी को अपना स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। हम खुद को चुनौती देते रहते हैं। हम हर बार मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। ए सीरीज में खेलने वाले युवा खिलाड़ी सीनियर टीम में चुने जाने के रडार पर रहते हैं।
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सैमसन भी भारतीय ए टीम का नेतृत्व करके खुश हैं। उन्होंने कहा- भारतीय ए टीम से खेलना वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। ए गेम और अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच बहुत अंतर नहीं है। प्रतिस्पर्धा लगभग एक समान है। इसलिए अवसरों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।