{"_id":"637c920cb4e04213f77bf51a","slug":"sanju-samson-benched-in-india-vs-new-zealand-3rd-t20-uploaded-photo-on-instagram-social-media-reaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: समंदर किनारे सुनसान जगह पर गुमसुम बैठे नजर आए संजू सैमसन, फैन्स बोले- उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: समंदर किनारे सुनसान जगह पर गुमसुम बैठे नजर आए संजू सैमसन, फैन्स बोले- उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा
Tue, 22 Nov 2022 02:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:40 PM IST
सार
सैमसन तस्वीर में समंदर किनारे एक बेंच पर बैठे हुए हैं और दृश्य का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी और इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन
संजू सैमसन ने समंदर किनारे की तस्वीर शेयर की है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 में भी संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली। इसको लेकर फैन्स बेहद नाराज हैं और सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट की आलोचना कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर सैमसन की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, सैमसन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कमेंट में फैन्स सैमसन को टीम में जगह नहीं देने की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैमसन तस्वीर में समंदर किनारे एक बेंच पर बैठे हुए हैं और दृश्य का आनंद ले रहे हैं। इस तस्वीर पर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी और इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- शानदार। सैमसन को लगातार दूसरे टी20 में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे मैच में भी सैमसन को जगह नहीं मिली थी। इसके बाद नेपियर में तीसरे टी20 में सैमसन को नहीं खिलाया गया।
अब फैन्स टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यहां भी बेंच पर। रतन चौहान नाम के यूजर ने लिखा- भारत का नंबर एक प्लेयर। पंकज मीना नाम के यूजर ने लिखा- सर दूसरा टी20 देखने का बहुत मन था, लेकिन जब पता चला किआ आप टीम में नहीं हो तो मैंने मैच भी नहीं देखा।
रवींद्रन धीरज नाम के यूजर ने लिखा- भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को छोटे फॉर्मेट में मौका देता रहेगा जब तक वह खेलना न सीख लें। टीम इंडिया आप जैसे बल्लेबाज को मिस कर रही है। टी20 खेलने के लिए जो जरूरी एटिट्यूड और टेम्परामेंट की जरूरत होती है, वह आप में है। उम्मीद है कि आपको मौका मिलेगा और हम आपको अगला टी20 वर्ल्ड कप खेलते देखना चाहते हैं।
गौरव मीना नाम के यूजर ने लिखा- बहुत दुख होता है जब आप काबिल हो और आपमें प्रतिभा हो पर आपको मौका नहीं मिलता। रामचर्या नाम के यूजर ने लिखा- हम आपको भारत के नियमित विकेटकीपर के तौर पर देखना चाहते हैं। दीपेश नाम के यूजर ने लिखा- डिजर्व करने वाले खिलाड़ी को टीम इंडिया ने बाहर बैठा रखा है।
संजू सैमसन वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद 25 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे में शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान होंगे। पहला वनडे 25 को ऑकलैंड में, दूसरा वनडे 27 को हैमिल्टन और तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।