फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjeev Goenka hinted at Rishabh Pant's possible batting position in IPL 2025 for Lucknow Super Giants

IPL 2025: ऋषभ पंत लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए करेंगे ओपनिंग? संजीव गोयनका ने बल्लेबाजी स्थान को लेकर दिए संकेत

Mon, 02 Dec 2024 02:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

पंत आईपीएल नीलामी के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ ने उन्हें पिछले सप्ताह सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पहले दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन वह अब लखनऊ टीम से खेलेंगे।

विज्ञापन
Sanjeev Goenka hinted at Rishabh Pant's possible batting position in IPL 2025 for Lucknow Super Giants
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के संभावित बल्लेबाजी स्थान को लेकर अपनी राय रखी है। गोयनका ने बताया कि पंत लखनऊ के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं और तीसरे नंबर पर भी उन्हें भेजा सकता है। उन्होंने साथ ही बताया कि वह जल्द ही टीम के कप्तान की घोषणा करेंगे।  
विज्ञापन

आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी हैं पंत
पंत आईपीएल नीलामी के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ ने उन्हें पिछले सप्ताह सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत पहले दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन वह अब लखनऊ टीम से खेलेंगे। पंत दिल्ली के कप्तान थे और अब तक लखनऊ की कमान संभालते आए केएल राहुल दिल्ली की टीम में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयनका ने यू-ट्यूब पर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा, 'एडेन मार्करम और मिचेल मार्श, मार्श और पंत या मार्करम-पंत के बीच ओपनिंग का विकल्प है। यह ऐसा फैसला है जिसका निर्णय टीम प्रबंधन करेगा कि पंत को तीसरे नंबर पर उतारना है या दूसरे स्थान पर। यह ऐसे फैसले हैं जो मेरी क्षमता से बाहर हैं।' लखनऊ का ओपनिंग के लिए संभावित विकल्प मार्श, पंत और मार्करम है। 
विज्ञापन

गोयनका ने साथ ही बताया कि वह टीम में जोस बटलर को भी लेना चाहते थे जिन्हें नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा, हमने तीन संयोजन बनाए थे। पहला पंत और बटलर था, इसका विचार यह था कि यह जोड़ी आक्रामक शुरुआत दिलाएगी और पावरप्ले में 60 से 85 रन तक बनाएंगी। अगर नीलामी में हम सफल होते तो हम इसी संयोजन के साथ आगे बढ़ते। लेकिन बटलर को नहीं ले सके। 

कौन संभालेगा लखनऊ की कमान?
प्रशंसकों में इस बात को लेकर भी चर्चा चल रही है कि राहुल के जाने के बाद पंत और पूरन के बीच कौन लखनऊ की कमान संभालेगा। गोयनका ने इस पर कहा, लोग जल्द ही आश्चर्यचकित हो जाते हैं। मेरे अनुसार, मैं लोगों को आश्चर्य नहीं करता। कप्तानी पर फैसला हो गया है और इसका एलान अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। 

लखनऊ ने राहुल को नहीं किया था रिटेन
राहुल की कप्तानी में लखनऊ तीन सीजन में से दो बार प्लेऑफ में पहुंची थी। लखनऊ के लिए आईपीएल 2024 सीजन अच्छा नहीं रहा था। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी जिसमें राहुल का नाम शामिल नहीं था। लखनऊ ने निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़ ), मोहसिन खान (चार करोड़) और आयुष बदोनी (चार करोड़) में रिटेन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed