फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sanjay manjrekar was in tention about india and bangladesh world cup 2015 match

"धवन ओर कोहली के जाने के बाद होने लगी थी चिंता"

Fri, 20 Mar 2015 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
sanjay manjrekar was in tention about india and bangladesh world cup 2015 match

पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि जब शिखर धवन और विराट कोहली आउट होकर आए, तो चिंता होने लगी कि कहीं बांग्लादेश की किस्मत में कुछ और तो नहीं लिखा। मगर रोहित शर्मा ने अपनी परिपक्व पारी खेल कर चीजों को संभाल लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बड़े शॉट खेलने की अपनी आदत को दबाया और दौड़कर रन बनाए। और जब उन्हें यह भरोसा हो गया कि टीम पटरी पर लौट आई है, तो उन्होंने बड़े शॉट खेलने शुरू किए और हमें कुछ बेहद शानदार शॉट देखने को मिले।
विज्ञापन


जिस खिलाड़ी ने वनडे में दो डबल सेंचुरी लगाई है, वह एक औसत टीम के खिलाफ 42वें ओवर में जब अपना शतक पूरा करता है, तो इसी से अंदाजा लगता है कि उन्होंने अपने गेम में कितना ज्यादा बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पारी के बाद अगर रोहित अपनी मानसिकता में बदलाव करते हैं, तो बेहद अच्छा होगा, लेकिन मैं इस बारे में विश्वास के साथ नहीं कह सकता।

इस टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है क्योंकि उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मुकाबलों में बल्लेबाजों ने उन्हें 300 से ज्यादा का स्कोर दिया था। बांग्लादेश के लिए मेलबर्न में इस लक्ष्य का पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed