फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sanjay Manjrekar Requested BCCI To Take Him Back As Commentator In Ipl

IPL में कमेंट्री करना चाहते हैं संजय मांजरेकर, BCCI ने दिखाया था बाहर का रास्ता

Fri, 31 Jul 2020 10:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 31 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Manjrekar Requested BCCI To Take Him Back As Commentator In Ipl
सौरव गांगुली और संजय मांजरेकर - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी लिख खुद को आईपीएल की कमेंट्री पैनल में शामिल करने का अनुरोध किया है। इस साल मार्च में भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले उन्हें कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया था। हालांकि यह सीरीज कोरोना महामारी के चलते पूरी नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मांजरेकर चाहते हैं कि उन्हें 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले आईपीएल के लिए दोबारा कमेंट्री पैनल में शामिल किया जाए। बोर्ड को लिखे एक मेल में उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के पालन करेंगे। बोर्ड को मांजरेकर की ओर से यह दूसरा ईमेल भेजा गया है। मांजरेकर ने लिखा है, आईपीएल की तारीखों का एलान हो चुका है।
विज्ञापन


अब बीसीसीआई.टीवी जल्द ही अपने कमेंटरी पैनल का चयन करेगा। बोर्ड के द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का तहत मुझे काम करने में खुशी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा को लेकर कोई टिप्पणी की थी। इसको लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई थी। कहा जाता है कि अपनी टिप्पणी का खामियाजा मांजरेकर को भुगतना पड़ा और उन्हें कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है। मांजरेकर ने वादा किया है कि वह टीवी कमेंटेटरों के लिए तय नियमों का पालन करेंगे। हालांकि इस बात पर आखिरी फैसला बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे। भारत के पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर लंबे समय से कमेंटरी करते रहे हैं और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट समेत आईपीएल और भारतीय मैचों में भी हमेशा दिखते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed