{"_id":"6027c0a48ebc3ee8fd5e4c6d","slug":"sanjay-manjrekar-criticizes-chennai-test-pitch-says-it-is-not-for-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: आधे घंटे के अंदर टूटी चेपॉक की पिच, मांजरेकर बोले- यह टेस्ट के लायक नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: आधे घंटे के अंदर टूटी चेपॉक की पिच, मांजरेकर बोले- यह टेस्ट के लायक नहीं
Sat, 13 Feb 2021 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
संजय मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने चेन्नई की पिच की जमकर आलोचना की है। उन्होंने चेपॉक की पिच को बेहद घटिया बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पिच टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं है। जी हां, भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेपॉक की जिस पिच पर यह मैच खेला जा रहा है। वह पिच खेल के कुछ ही देर बाद टूटने लगी थी। इसके बाद से इस पिच को लेकर काफी बातें की जा रही हैं।
विज्ञापन
मांजरेकर ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, जब आप टेस्ट लेवल की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, और कैचिंग की उम्मीद करते हैं तो उसी लेवल की पिच भी होनी चाहिए। मैं ज्यादा कड़े शब्द तो नहीं कहूंगा क्योंकि फिर ट्रोलिंग होती है। मगर पिच अंतरराष्ट्रीय लेवल की होनी चाहिए। वह पहले दिन के 25-30 मिनट के खेल में ही टूटनी नहीं चाहिए। इस हिसाब से यह पिच काफी खराब और घटिया है। इस पिच को कहीं से भी अंतरराष्ट्रीय लेवल की पिच नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन
दरअसल, पहले टेस्ट के लिए जो पिच इस्तेमाल हुई थी। उसको लेकर भी सवाल उठे थे। उस पिच पर शुरू के दो दिन तक गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली थी। हालांकि, आखिरी तीन दिनों में पिच टूट गई थी और इससे गेंदबाजों को काफी फायदा मिला था। मांजरेकर के अलावा इस पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और इयान बेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वॉन इस पिच को बीच बताया है तो बेल ने कहा है कि अभी पिच जैसी दिख रही है उस पर लगता नहीं कि खेल पांचवें दिन तक जाएगा।
विज्ञापन