{"_id":"5d9ac11b8ebc3e93b434623e","slug":"sania-mirza-sister-anam-mirza-set-to-marry-mohammad-azharuddin-son-asad-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर की बहु बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन, दिसंबर में होगा निकाह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के घर की बहु बनेंगी सानिया मिर्जा की बहन, दिसंबर में होगा निकाह
Mon, 07 Oct 2019 10:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
अनम मिर्जा-असद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अफवाहों पर लगाम लगाते हुए इसकी पुष्टि कर दी है कि उनकी बहन अनम मिर्जा अजहरुद्दीन के बेटे असद से निकाह करने जा रही हैं।
विज्ञापन
कई दिनों से इस बात की चर्चा थी की पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से सानिया मिर्जा की बहन की शादी होने वाली है। हालांकि इसपर खुले तौर पर कोई भी कुछ कहने से बच रहा था।
विज्ञापन
लेकिन अब खुद सानिया मिर्जा ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक अंग्रेजी मीडिया के अनुसार सानिया मिर्जा ने कहा है, 'मेरी बहन दिसंबर में निकाह करने जा रही है। हम हाल ही में पेरिस से बैचलर पार्टी मनाकर लौटे हैं और हम बेहद उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पेशे से फैशन स्टाइलिस्ट हैं और उनके निकाह की चर्चा तब शुरू हुई जब अनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असद के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'फैमिली'।
अब सानिया ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी बहन मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद से दिसंबर में निकाह कर लेंगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन