फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sangakkara wants Sri Lanka to play with arrogance vs India

संगकारा ने कहा-भारत को हराना श्रीलंका के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 06 Jun 2017 06:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Sangakkara wants Sri Lanka to play with arrogance vs India
कुमार संगाकारा - फोटो : Zimbio
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि उनकी टीम को गत चैंपियन भारत के खिलाफ आगामी मुकाबले में दृढ़ संकल्प के साथ उतरना होगा और कड़े आत्मबल का परिचय देना होगा। श्रीलंका को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाला मुकाबला उनके लिए करो या मरो वाला होगा। 
विज्ञापन


संगकारा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ओवल में होने वाले मुकाबले में श्रीलंका टीम मजबूत मनोबल और सकारात्मक नजरिए के साथ उतरकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें। आईसीसी को लिखे अपने कालम में संगकारा ने कहा कि यदि वह इस सलाह पर अमल करेंगे तो उलटफेर कर सकते हैं हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है। श्रीलंका टीम के लिए इस मुकाबले में दिक्कत यह भी है कि उसके बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान उपुल थरंगा को स्लोओवर रेट के कारण दो मैचों का निलंबन झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का भी फिटनेस समस्या के चलते खेलना संदिग्ध लग रहा है। संगकारा की नजर में यह आदर्शपूर्ण स्थिति तो है नहीं, चुनौती और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि इस अहम मुकाबले में एंजेलो मैथ्यूज भी उपलब्ध नहीं हुए तो टीम की संभावना पर असर पड़ेगा। यदि एंजेलो उतरे तो भी स्लो ओवर रेट बड़ा मुद्दा होगा जिसके कारण थरंगा जैसे क्रिकेटर को दो मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed