फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sandeep Lamichhane not included in Nepal Cricket team for CWC League 2 as he not allowed to travel abroad

CWC League 2: नेपाल की टीम में नहीं चुने गए संदीप लामिछाने, कोर्ट से नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

Sun, 26 Feb 2023 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

संदीप लामिछाने पर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप है और वह फिलहाल जमनात पर जेल से रिहा किए गए हैं। हालांकि, उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
 

विज्ञापन

विस्तार

नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने एक बार फिर अपने देश की क्रिकेट टीम से बाहर हो गए हैं। वह क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की ट्राई सीरीज में नहीं खेलेंगे। संदीप के ऊपर नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप है और वह जमानत पर जेल से बाहर हैं। जमानत की शर्तों के अनुसार संदीप को विदेश जाने की अनुमति नहीं है। इसी वजह से वह अपने देश की टीम से बाहर हो गए हैं। ट्राई सीरीज में नेपाल के अलावा युएई और पापुआ न्यू गिनी की टीम भी शामिल हैं। यह सीरीज दुबई में होनी है। 
विज्ञापन


लेग स्पिन गेंदबाज संदीप की जमानत की शर्तों में बदलाव के लिए प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में उनके ट्राई सीरीज में खेलने की उम्मीद थी। हालांकि, नेपाल क्रिकेट संघ ने सीरीज के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है उसमें लामिछाने का नाम नहीं है। त्रिकोणीय सीरीज में नेपाल का पहला मैच सोमवार को दुबई में पीएनजी के खिलाफ होगा।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते, एक अन्य क्रिकेट विश्व कप लीग 2 ट्राई सीरीज में लामिछाने ने चार मैचों में 13 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन ने नेपाल को सभी चार मैच जीतने में मदद की। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ अंतिम मैच में चार लेने से पहले सभी तीन मैचों में तीन विकेट लिए। इस सीरीज में नेपाल के अलावा स्कॉटलैंड और नामीबिया की टीम शामिल थी। इस सीरीज में उनकी भागीदारी को लेकर काफी विरोध भी हुआ। स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने मैच के बाद लामिछाने से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, जबकि नामीबिया ने अपने एक मैच के बाद हाथ मिलाने के बजाय पंच करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बोर्ड ने सीरीज से पहले बयान जारी कर लिंग आधारित हिंसा की निंदा की।

पिछले साल लामिछाने पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया और नेपाल क्रिकेट ने उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में जमानत दे दी गई। इसके बाद इस महीने की शुरुआत में नेपाल क्रिकेट ने उनका निलंबन हटा लिया। निलंबन हटने के बाद लामिछाने नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ ट्राई में नेपाल के लिए खेले।

नेपाल सात टीमों की क्रिकेट विश्व कप लीग 2 लीग तालिका में छठे स्थान पर है। लामिछाने ने प्रतियोगिता में 55 विकेट लिए हैं। वह नेपाल के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वागे गेंदबाज हैं और लीग में विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। 

ट्राई सीरीज के लिए नेपाल टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, ज्ञानेंद्र मल्ला, आसिफ शेख (विकेटकीपर), सोमपाल कामी, करण केसी, कुशाल भुरटेल, ललित राजबंशी, भीम शर्की, सुदीप जोरा, कुशाल मल्ला। श्याम ढकाल, गुलशन झा, आरिफ शेख, प्रीटिस जीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed