{"_id":"60ba29e1feae997a707aef60","slug":"sanath-jayasuriya-to-coach-low-key-aussie-club-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारी: क्रिकेट जगत में सनथ जयसूर्या की वापसी, बने ऑस्ट्रेलियाई क्लब के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिम्मेदारी: क्रिकेट जगत में सनथ जयसूर्या की वापसी, बने ऑस्ट्रेलियाई क्लब के कोच
Fri, 04 Jun 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:55 PM IST
सार
बता दें कि जयसूर्या को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए फरवरी 2019 में प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
सनथ जयसूर्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दो साल का प्रतिबंध समाप्त होने के बाद मेलबर्न के क्लब मुलग्रेव में कोच के रूप में क्रिकेट जगत में वापसी करेंगे। बता दें कि जयसूर्या को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए फरवरी 2019 में प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
मुलग्रेव के अध्यक्ष मालिन पुलेनयेगम ने कहा, 'दिलशान ने हमारे लिए रास्ता खोला और यह हमारे लिए शानदार मौका है। हमें इस पर काम करना था और एक समझौता करना था। हमने ऐसा किया। यह हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर को समझने का बेहतरीन अवसर है।'
विज्ञापन
'हेरल्ड सन' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 51 वर्षीय जयसूर्या को यह पद संभालने के लिए मनाया। दिलशान और इस साल के शुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले श्रीलंका के उनके साथी उपुल थरंगा मुलग्रेव क्लब की तरफ से खेलेंगे। जयसूर्या श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 110 टेस्ट और 445 वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन