BANvsSL: शर्मनाक हार के बाद जयसूर्या ने की श्रीलंकाई टीम की निंदा, बोले- देश की साख दांव पर
- सनथ जयसूर्या ने श्रीलंकाई टीम की कड़ी निंदा
- बांग्लादेश से मिली थी 103 रन से करारी हार
- इस दिग्गज ने कहा, देश (श्रीलंका) की साख दांव पर
विस्तार
बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने अपनी ही टीम की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक पूर्व खिलाड़ी और कप्तान के रूप में मेरे लिए बांग्लादेश के खिलाफ पहली सीरीज हार को पचाना बहुत मुश्किल है। देश की साख दावं पर है। लड़कों को आखिर तक लड़ना होगा।'
बता दें कि मुशफिकुर रहीम (125 रन) की शानदार शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे वन-डे में श्रीलंका को 103 रनों (डकवर्थ लुईस पद्धति) से पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की।बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला कल यानी गुरुवार (28 मई) को खेला जाएगा।
As a past player and captain it’s very difficult for me to come to terms with the first series loss to Bangladesh. National pride is at stake boys fight to the last
विज्ञापन विज्ञापन— Sanath Jayasuriya (@Sanath07) May 26, 2021
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 246 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से मुश्फिकुर रहीम ने 127 गेंदों में 10 चौके की मदद से 125 रन की शानदार पारी खेली। मेजबान टीम के 246 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 40 ओवर ओवर में नौ 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका को 40 ओवर में 245 रन का लक्ष्य मिला था। मेजबान टीम की तरफ से ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। उधर, श्रीलंका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका। धनुष्का गुनातिलका ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।