फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sana mir becomes first ever pakistan bowler to top icc odi rankings

आईसीसी वन-डे रैंकिंग: सना मीर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली पाक महिला गेंदबाज

Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
sana mir becomes first ever pakistan bowler to top icc odi rankings
सना मीर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराडंर और पूर्व कप्तान सना मीर ताजा महिला वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बनी हैं। सना मीर ने इतिहास रचा क्योंकि वह अपने देश की पहली ऐसी गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईसीसी महिला वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के हाथों आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज में 0-3 की शिकस्त के बावजूद मीर नंबर-1 बनीं। मीर को उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते रैंकिंग में शीर्ष स्थान मिला।
विज्ञापन


सना मीर ने तीन मैचों में कुल 7 विकेट लिए और करियर के सर्वश्रेष्ठ 663 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंची। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ। इस दौरान मीर ने दक्षिण अफ्रीका की मरिजाने कैप और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट व जेस जोनासेन को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में मीर ने पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मीर की टीम हालांकि, आईसीसी महिला चैंपियनशिप टूर्नामेंट में छठें स्थान पर रही। पाकिस्तान की अनुभवी ऑलराउंडर ने ट्विटर पर उन सभी को धन्यवाद दिया, जो उनके करियर में शामिल रहा। उन्होंने कोच मार्क कोल्स के लिए विशेष शब्द भी कहे। मीर ने बताया कि टीम में उन्हें उम्र की वजह से नहीं बल्कि उनकी शैली के कारण चुना गया।

मीर ने ट्विटर पर लिखा, 'खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैं आगे बढ़ी। मैं आईसीसी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें आईसीसी महिला चैंपियनशिप द्वारा बड़ी टीमों के खिलाफ नियमित मौके दिए। कोच मार्क कोल्स को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे उम्र नहीं बल्कि शैली के कारण चुना।'






ऑलराउंडर ने मौजूदा 2017-20 आईसीसी महिला चैंपियनशिप में गजब का प्रदर्शन किया है। मीर ने 9 मैचों में 12.75 की औसत से 24 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed