फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Samit Dravid reaction on being selected for India Under 19 Team for Australia series, Watch Video

VIDEO: भारतीय अंडर-19 टीम में चुने जाने पर समित द्रविड़ की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाने उतरेंगे

Sun, 01 Sep 2024 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

समित इस समय मैसूर वॉरियर्स के लिए महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। हालांकि, इस ऑलराउंडर के लिए लिए लीग कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने सात पारियों में 11.71 के औसत और 113.88 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए।

विज्ञापन
Samit Dravid reaction on being selected for India Under 19 Team for Australia series, Watch Video
राहुल द्रविड़ और समित द्रविड़ - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने भारतीय अंडर 19 टीम में चयन होने पर प्रतिक्रिया दी है। समित को भारत में 21 सितंबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए चुना गया है। दोनों टीमें पुडुचेरी में तीन वनडे मैचों और चेन्नई में दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। अपने चयन पर बयान देते हुए 18 वर्षीय समित ने कहा कि वह टीम का हिस्सा बनकर खुश हैं और शुभकामनाओं के लिए अपने फैंस को धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन

Samit Dravid reaction on being selected for India Under 19 Team for Australia series, Watch Video
समित द्रविड़ - फोटो : twitter
समित ने एक्स पर स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, 'सबसे पहले मैं चुने जाने पर बहुत खुश हूं और आपकी सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने इस पल के लिए बहुत मेहनत की है।' समित इस समय मैसूर वॉरियर्स के लिए महाराजा टी20 ट्रॉफी में खेल रहे हैं। हालांकि, इस ऑलराउंडर के लिए लिए लीग कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने सात पारियों में 11.71 के औसत और 113.88 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए। टूर्नामेंट का उनका सर्वोच्च स्कोर गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ आया, जहां उन्होंने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 (24) रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Samit Dravid reaction on being selected for India Under 19 Team for Australia series, Watch Video
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
कूच बिहार ट्रॉफी 2023-24 में समित का ऑलराउंड प्रदर्शन
इससे पहले समित कूच बिहार ट्रॉफी 2023-24 में कर्नाटक के लिए चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 98 के उच्चतम स्कोर के साथ 36.20 की औसत से 10 मैचों में 362 रन बनाए थे। इनमें तीन अर्धशतक शामिल थे। वह तेज गेंदबाजी भी करते हैं और उन्होंने 15 पारियों में 19.31 की औसत से 16 विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन

Samit Dravid reaction on being selected for India Under 19 Team for Australia series, Watch Video
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम: रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अम्मान (कप्तान), किरण चोरमाले, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युद्धजीत सिंह।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, नित्य पांड्या, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय के पी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह पांगलिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एन्नान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed