{"_id":"678122cd5976cc79d80d4040","slug":"sam-konstas-steven-smith-became-a-fan-of-the-young-batsman-with-whom-virat-kohli-clashed-praised-him-a-lot-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Steven Smith-Sam Konstas: जिस युवा बल्लेबाज से हुआ था कोहली का विवाद, उसके फैन हुए स्मिथ, तारीफों के बांधे पुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Steven Smith-Sam Konstas: जिस युवा बल्लेबाज से हुआ था कोहली का विवाद, उसके फैन हुए स्मिथ, तारीफों के बांधे पुल
Fri, 10 Jan 2025 07:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 10 Jan 2025 07:08 PM IST
सार
शुक्रवार को स्टीव स्मिथ ने सैम कोंस्टास की तारीफ की। स्मिथ ने कहा- मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है। उसका भविष्य उज्जवल है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ-सैम कोंस्टास
- फोटो : ICC/cricketcomau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसमें युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास भी खेलते नजर आएंगे। उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। अब टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे के लिए कोंस्टास को मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ 29 जनवरी से शुरू होने जा रही इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का एलान कर दिया है। इसमें स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया गया है। वह पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का नेतृत्व करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने सैम कोंस्टास की तारीफ की। स्मिथ ने कहा- मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है। उसका भविष्य उज्जवल है।

भारत के खिलाफ चमके कोंस्टास
कोंस्टास ने हाल ही में भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू किया था। 19 वर्षीय बल्लेबाज ने पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था। मेजबानों ने ये मुकाबला 184 रन से जीता था। दो मैचों की चार पारियों में उन्होंने 28.25 के औसत से 113 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 60 रनों का रहा। अब फैंस को श्रीलंका के खिलाफ भी उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।

कप्तान ने की तारीफ
स्मिथ ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा- एक बल्लेबाज के तौर पर आप एक तरह से खुद से ही सीख सकते हैं। आप जिस तरह से खेलना चाहते हैं, वैसे ही खेलते हैं क्योंकि यह आपका करियर है। वहां से, आप अनुभवों के माध्यम से सीखते हैं। मैंने उसे इस तरह से बल्लेबाजी करते देखा है और मैंने उसे शील्ड गेम में पारंपरिक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए देखा है और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

स्मिथ ने आगे कहा- उसके पास टैलेंट है और मुझे लगता है कि जब वह दबाव को झेलना चाहे तो उसके पास क्षमता है। उसके पास (गेंदबाजों पर) बहुत दबाव डालने की क्षमता है। यह कुछ ऐसा है जो वह सीखेगा। वह केवल 19 वर्ष का है, वह एक बच्चा है। उसके पास बहुत सारे अनुभव होंगे और वह उन्हें सीखेगा। उसका भविष्य उज्ज्वल है।
कोहली के साथ हुआ था विवाद
कोंस्टास अपने प्रदर्शन के अलावा विराट कोहली संग हुए विवाद को लेकर चर्चाओं में रहे थे। ये घटना मेलबर्न टेस्ट की है। विराट कोहली और कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद अंपायर को आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। इस घटना के बाद आईसीसी ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़े।