फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sakshi Dhoni tells cons of marrying a famous cricketer says there is no private space

MS Dhoni and Sakshi: धोनी के साथ शादी करने के बाद परेशान हुईं साक्षी, बताए माही की पत्नी होने के नुकसान

Sat, 12 Mar 2022 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

धोनी की पत्नी साक्षी ने बताया है कि उनके जीवन में निजता की कमी है। किसी भी बड़े क्रिकेटर से शादी करने पर यही नुकसान होता है। साक्षी के अनुसार अधिकतर मौकों पर लोग उनकी निजी जीवन में दखल देने आ जाते हैं। 
 

विज्ञापन
Sakshi Dhoni tells cons of marrying a famous cricketer says there is no private space
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के लिए खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना हर भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है। धोनी, सचिन और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने इस सपने को असल जिंदगी में जिया है, लेकिन यह जीवन इतना भी आसान नहीं है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि धोनी जैसे बड़े क्रिकेटर के साथ शादी करने में क्या नुकसान हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि माही के साथ शादी करने का बाद उन्हें किस परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, साक्षी अकेली नहीं हैं, जिन्हें यह सब देखना पड़ा है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी विराट की पत्नी होने की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


साक्षी ने बताया है कि किस तरह से एक बड़े क्रिकेटर की सफलता, लोकप्रियता और खराब प्रदर्शन उनके निजी जीवन पर गहरा असर छोड़ता है। धोनी और साक्षी भारत के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। इनकी शादी से लेकर, सालगिरह, जन्मदिन और माता-पिता बनना सब कुछ फैंस के बीच चर्चा का विषय होता है। साक्षी ने कहा है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल धोनी के साथ शादी करना आसान नहीं है। 
विज्ञापन


चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ बातचीत में साक्षी ने किया खुलासा
धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ बातचीत में साक्षी ने बताया कि किसी बड़े क्रिकेटर के साथ शादी करने पर आपको हालातों के साथ सामंजस्य बिठाना पड़ता है। यह एक आम आदमी के साथ शादी करने से पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा कि आपको उनके अनुसार बदलना पड़ता है और वैसा बनना पड़ता है, जैसी वो आपसे उम्मीद करते हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि लोग आपके बारे में तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं और आपके पास कोई निजी जीवन नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)



साक्षी ने कहा "आपके पास निजी समय कम होता है और आप कैमरे के सामने वैसे नहीं रह सकते, जैसे आप आमतौर पर रहते हैं। कुछ लोग कैमरे के सामने सहज होते हैं कुछ नहीं होते।" साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चेन्नई की टीम के लिए बात की थी। इस दौरान बाकी खिलाड़ियों की पत्नियां भी मौजूद थीं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों की पत्नियों ने उनके बारे में कुछ राज खोले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed