फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saim Ayub has been ruled out of the Champions Trophy after being prescribed a rehabilitation period

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को लगा झटका, चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए सईम अयूब

Fri, 07 Feb 2025 07:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Feb 2025 07:55 PM IST
सार

पीसीबी ने शुक्रवार को कहा कि सईम टखने के फ्रेक्चर से अच्छी तरह उबर रहे हैं और वह इंग्लैंड में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Saim Ayub has been ruled out of the Champions Trophy after being prescribed a rehabilitation period
सईम अयूब - फोटो : @TheRealPCB/ICC

विस्तार

पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब टखने में चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा है। उन्हें चोट से उबरने के लिए कम से कम 10 हफ्ते तक रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसकी पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की। 
विज्ञापन

10 हफ्तों के लिए बाहर हुए सईम
पीसीबी ने शुक्रवार को कहा कि सईम टखने के फ्रेक्चर से अच्छी तरह उबर रहे हैं और वह इंग्लैंड में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। उन्हें यह चोट जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में लगी थी। बोर्ड ने कहा- 'एमआरआई स्कैन, एक्स रे और चिकित्सा जांच के बाद सईम चोट के समय (तीन जनवरी) से 10 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।' पीसीबी ने आगे बताया कि सईम की न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता भी फिटनेस जांच और चिकित्सा संबंधित जांच को पूरा करने के बाद ही तय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फखर जमां और फहीम अशरफ की हुई वापसी
आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान हो चुका है। फखर जमां और फहीम अशरफ की टीम में वापसी हुई है। फखर पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं। वहीं, फहीम ने अंतिम बार 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।  
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है...
बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहीर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आघा (उपकप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed