फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saif Ali khan watches IND vs ENG ODI Match in the oval Kareena kapoor shares photos

IND vs ENG: पहले वनडे में लगा ग्लैमर का तड़का, तैमूर के साथ मैच देखने पहुंचे सैफ, करीना ने शेयर की तस्वीर

Wed, 13 Jul 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 01:25 PM IST
सार

तैमूर अली खान पहली बार स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। करनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी और सैफ अली खान की तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Saif Ali khan watches IND vs ENG ODI Match in the oval Kareena kapoor shares photos
सैफ अली खान और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पटौदी परिवार ने ग्लैमर का तड़का लगाया। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ लंदन के द ओवल में यह मैच देखने पहुंचे थे। करीना कपूर ने खुद फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि तैमूर ने पहली बार किसी स्टेडियम में जाकर क्रिकेट मैच देखा। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की। हालांकि, यह मैच शानदार था और तैमूर को स्टेडियम में पहला मैच यादगार रहेगा, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 110 रन पर समेट दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


करीना ने तैमूर की जो फोटो शेयर की है उसमें वो पूरी तरह से अपने पिता की तरह दिख रहे हैं। तैमूर की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तैमूर स्टेडियम में नजर आ रहे हैं, दूसरी तस्वीर सैफ अली खान की है और तीसरी तस्वीर में सैफ अली खान तैमूर और बाकी दर्शकों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

भारत की शानदार जीत
स्टेडियम में बतौर दर्शक तैमूर का पहला वनडे मैच भारत के लिए शानदार रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया। भारत पहली टीम है, जिसने इंग्लैंड को उसके घर में वनडे में 10 विकेट से हराया है। यह पहला मौका है, जब इंग्लैंड की टीम भारत से 10 विकेट से हारी है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। इसके जवाब में शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 114 रन की नाबाद साझेदारी कर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए। 

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। 



सैफ अली खान का क्रिकेट के साथ खास रिश्ता रहा है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेटर थे और भारतीय टीम के कप्तान भी रहे थे। नवाब पटौदी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed