{"_id":"667041cd25526372660c9235","slug":"sahil-chauhan-of-estonia-created-history-scored-the-fastest-century-in-t20-left-gayle-pant-behind-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Record : एस्टोनिया के साहिल चौहान ने रचा इतिहास, जड़ा टी20 का सबसे तेज शतक, गेल-पंत को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Record : एस्टोनिया के साहिल चौहान ने रचा इतिहास, जड़ा टी20 का सबसे तेज शतक, गेल-पंत को पीछे छोड़ा
Mon, 17 Jun 2024 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:32 PM IST
सार
साहिल साइप्रस के खिलाफ 41 गेंदों पर छह चौकों और 18 छक्के की मदद से 144 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
साहिल चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दियाष साहिल ने महज 27 गेंदों पर शतक जड़ा जो टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। साहिल साइप्रस के खिलाफ 41 गेंदों पर छह चौकों और 18 छक्के की मदद से 144 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Trending Videos
गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
साहिल ने अपनी इस शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के विस्टफोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ा जिन्होंने 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। साहिल ने हालांकि इन दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज | गेंद | बनाम | वर्ष |
| साहिल चौहान | 27 | साइप्रस | 2024 |
| क्रिस गेल | 30 | पुणे वॉरियर्स | 2013 |
| ऋषभ पंत | 32 | हिमाचल प्रदेश | 2018 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी निकले आगे
साहिल ने अपनी इस पारी के दम पर दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक ये रिकॉर्ड नामीबिया के जान निकोल लोफ्टी इयाटॉन के नाम था जिन्होंने इसी साल फरवरी में नेपाल के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके बाद कुशल मल्ला का नंबर है जिन्होंने 34 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, डेविड मिलर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 में 35 गेंदों पर शतक लगाया है।

एस्टोनिया की बड़ी जीत
इससे पहले, साइप्रस ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। साइप्रस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तरनजीत सिंह के 17 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों के सहारे 44 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 191 बनाए। जवाब में एस्टोनिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने महज 40 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि साहिल चौहान ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ साइप्रस से यह मुकाबला जीता बल्कि टी20 में नया कीर्तिमान भी बना डाला। साहिल की इस शानदार पारी के दम पर एस्टोनिया ने 13 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले, सोमवार को ही एस्टोनिया ने पहले मैच में साइप्रस को पांच विकेट से हराया था। इस तरह एस्टोनिया ने छह मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच अब मंगलवार को तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।