फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saeed Anwar said PCB should transfer 2023 world cup to neutral venue if BCCI Shifting asia cup from Pakistan

ODI World Cup 2023: जय शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, वनडे विश्व कप से नाम वापस लेने की धमकी दी

Tue, 18 Oct 2022 09:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर ने कहा है कि अगर बीसीसीआई पाकिस्तान में एशिया कप के मैच नहीं खेल सकता है तो पाकिस्तान को भारत में विश्व कप के मैच भी नहीं खेलने चाहिए। 
 

विज्ञापन
Saeed Anwar said PCB should transfer 2023 world cup to neutral venue if BCCI Shifting asia cup from Pakistan
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की सालाना बैठक में जय शाह को एक बार फिर बोर्ड का सचिव चुना गया है और उन्होंने दूसरी बार इस पद पर चुने जाने के बाद कहा है कि भारत अगले साल एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू (जहां भारत और पाकिस्तान दोनों खेलने के लिए राजी हों) पर आयोजित कराया जाएगा। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने बीसीसीआई पर कई टिप्पणियां की हैं और पीसीबी को भी कई तरह की सलाह दी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि इस मामले पर पाकिस्तान कड़े फैसले लेने को तैयार है। हालांकि, वह आईसीसी और एसीसी के नियमों का भी ध्यान रखेगा। रमीज राजा से जुड़े सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान 2023 में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप से भी अपना नाम वापस ले सकता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा है कि हम बयान को देखेंगे और इस मामले को सही मंच पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

Saeed Anwar said PCB should transfer 2023 world cup to neutral venue if BCCI Shifting asia cup from Pakistan
सईद अनवर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर भी इनमें से एक हैं। अनवर ने कहा है कि अगर बीसीसीआई एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट कराता है तो पीसीबी को आईसीसी से बात करके 2023 वनडे विश्व कप भारत की बजाय किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराना चाहिए। 



BCCI AGM 2022: बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, जानें अन्य पदों के लिए किन नामों पर लगी मुहर

सईद अनवर ने अपने ट्वीट में लिखा "जब सभी अंतरराष्ट्रीय टीमें और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग खेलने के लिए पाकिस्तान आते हैं तो फिर बीसीसीआई को क्या समस्या है। अगर बीसीसीआई 2023 एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ले जाने के लिए तैयार है तो पाकिस्तान को 2023 वनडे विश्व कप को भी किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ले जाना चाहिए।"

Women's IPL: एजीएम मीटिंग में महिला आईपीएल पर लगी मुहर, मार्च 2023 में होगा पहला सीजन

2008 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 2008 एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए और भारत कभी पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गया। 2013 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध और खराब हो गए और यह दोनों देशों के बीच आखिरी सीरीज साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed