{"_id":"2f087f44-3334-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"saeed-ajmal-will-play-in-bigbas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगबैश में खेलेंगे सईद अजमल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिगबैश में खेलेंगे सईद अजमल
कराची/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:33 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल आस्ट्रेलियाई ट्वंटी-20 बिग बैश में एक मैच खेलेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति दे दी है। बकौल अजमल, ‘हां, मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से एक मैच खेलने के लिए छह दिसंबर को जा रहा हूं।
विज्ञापन
उसके बाद मैं भारतीय दौरे की तैयारियों के लिए स्वदेश लौट आऊंगा।’ पीसीबी ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के आग्रह पर अपना पिछला फैसला बदलकर अजमल, शाहिद आफरीदी और उमर अकमल को बिग बैश में खेलने की अनुमति दे दी। बोर्ड ने पहले कहा था कि खिलाड़ियों को दो दिसंबर को कराची में शुरू होने वाली घरेलू टी-20 चैंपियनशिप को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन