फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   saeed ajmal got shock

पाकिस्तान के नंबर वन गेंदबाज का टीम में रुतबा घटा

Sun, 06 Sep 2015 09:42 AM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
saeed ajmal got shock

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नंबर वन गेंदबाज सईद अजमल इस वक्त आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में है। वह इस वक्त वनडे गेंदबाजी में 8वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

लेकिन पाक क्रिकेट बोर्ड के शनिवार को जारी हुए अनुबंध में उन्हें बड़ा झटका लगा है। टीम में उनका रुतबा घट गया है। हालांकि गेंदबाजी एक्शन को लेकर वह आईसीसी के लगातार निशाने पर भी रहे। कई बार टीम से बाहर होने के बावजूद जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने खुद को साबित किया।

विज्ञापन

वहीं, अजमल के अलावा गेंदबाज उमर गुल के लिए भी खबर अच्छी नहीं है। जबकि शनिवार का दिन टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक के लिए खुशी लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक क्रिकेट टीम की नई कैटगरी जारी

saeed ajmal got shock

अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शनिवार को कैटिगरी ‘ए’ का अनुबंध दिया गया। वहीं, 27 खिलाड़ियों के लिए घोषित अनुबंध में ऑफ स्पिनर सईद अजमल का रुतबा घटाते हुए कैटिगरी ‘बी’ का अनुबंध दिया गया।


गेंदबाजी एक्शन में बदलाव के बाद अजमल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अजमल के साथ पेसर जुनैद खान को भी कैटिगरी ‘बी’ का अनुबंध मिला है जबकि उमर गुल को अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है।


पाकिस्तान के वनडे कप्तान अजहर अली को कैटिगरी ‘सी’ से पदोन्नति देते हुए कैटिगरी ‘ए’ में रखा गया है। पीसीबी ने जुलाई 2015 से जून 2016 के बीच की अवधि के लिए खिलाड़ियों का अनुबंध किया है। 


पीसीबी द्वारा अनुबंधित खिलाड़ी 

कैटिगरी ‘ए’ : अजहर अली, मोहम्मद हफीज, मिस्बाह उल-हक, शाहिद आफरीदी, शोएब मलिक, यूनुस खान।

कैटिगरी ‘बी’ : अहमद शहजाद, असद शफीक, जुनैद खान, राहत अली, सईद अजमल, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, यासिर शाह।

कैटिगरी ‘सी’ : अनवर अली, फवाद आलम, हरीस सोहैल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उमर अकमल।

कैटिगरी ‘डी’ : बाबर आजम, समी असलम, शोएब मकसूद, उमर अमीन, जुल्फिकार बाबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed