फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   saeed ajmal claim harbhajan and ashwin are chuckers

पाक गेंदबाज ने हरभजन और अश्विन को कहा 'चकर्स'

Tue, 03 Nov 2015 01:52 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
saeed ajmal claim harbhajan and ashwin are chuckers

टीम इंडिया के दो हरफनमौला क्रिकेटरों हरभजन सिंह और आर अश्विन की गेंदबाजी एक्शन पर पाकिस्तान टीम के फिरकी गेंदबाज सईद अजमल ने तंज कसा है।

विज्ञापन


अजमल पाक टीम से कई बार संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर अंदर-बाहर होते रहे हैं। पिछले साल सितम्बर के महीने में उनकी गेंदबाजी निशाने पर आई थी।

एक स्थानीय पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जब अजमल की गेंदबाजी पर सवाल पूछा गया तो खुद के एक्शन पर बोलने के बजाय उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पढ़ें, अजमल ने क्या-क्या कहा

saeed ajmal claim harbhajan and ashwin are chuckers

पाक टीम के फिरकी गेंदबाजी सईद अजमल ने टीवी इंटरव्यू में अपने गेंदबाजी एक्‍शन को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया कि हरभजन सिंह और आर अश्विन अपनी सभी गेंदें 'चकर्स' (आईसीसी नियमों के विरूद्ध गेंदबाजी) ही फेंकते हैं।

अजमल ने हरभजन के गेंदबाजी एक्‍शन पर कहा कि वह चैलेंज करते हैं कि हरभजन का हाथ गेंदबाजी के लिए 15 डिग्री (नियम के अनुसार) के अंदर नहीं पड़ता हैं।

इस मामले में अभी तक दोनों भारतीय गेंदबाजों का कोई जवाब नहीं मिल सका है। आपको बता दें कि कुछ साल पहले भी हरभजन की गेंदबाजी एक्‍शन पर भी अंगुली उठी थी। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में क्लीन चिट भी मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed