फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin, Vishwanathan Anand, Sania mirza likely to visit eden garden for 1st D/N Test in India

पहले डे-नाइट टेस्ट को खास बनाएंगे गांगुली, सचिन को निमंत्रण, ओलंपिक पदक विजेताओं का होगा सम्मान

Fri, 01 Nov 2019 08:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Nov 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Sachin, Vishwanathan Anand, Sania mirza likely to visit eden garden for 1st D/N Test in India
गांगुली-ईडन गार्डन - फोटो : अमर उजाला

भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट को यादगार बनाने के लिए कैब और बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच को हरी झंडी मिलने के बाद इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चलने लगी है। 

विज्ञापन


कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहले ही अपनी हामी भर दी है। वहीं अब शतरंज के जादूगर विश्वनाथन आनंद और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ दिग्गज सचिन तेंदुलकर के भी 22-26 नवंबर तक कोलकाता में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


इस मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि अभी उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है।

डे-नाइट टेस्ट को बनाएंगे खास

गांगुली ने ईडन गार्डन में संवाददाताओं से कहा, "यह सब कुछ हो रहा है। यह एक बहुत बड़ी घटना होगी। डे-नाइट टेस्ट मेरे सपनों में से एक था। हम इसे हर किसी के लिए खास बनाना चाहते हैं। हम इसे एक शानदार आयोजन बनाएंगे। काम जारी है और मैं तीन या चार दिनों में आपको बता पाऊंगा कि क्या कुछ होने वाला है।" 

ओलंपिक पदक विजेता होंगे सम्मानित

आमंत्रण की बात पर, गांगुली ने कहा: "मैं सचिन को लाने की कोशिश कर रहा हूं। हम ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम, पीवी सिंधु को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करेंगे।"

विज्ञापन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी पहुंच सकते हैं

"बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना आ रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को एक अनुरोध भेजा गया है। दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) और माननीय राज्यपाल (जगदीप धनखड़) को भी निमंत्रण भेजा गया है। गांगुली ने कहा, "हम पहले टेस्ट के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे जब भारत बांग्लादेश से खेलेगा। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर कोई उपलब्ध हो।"

आसमान से बरसेगा गुलाबी रंग

बाद में सीएबी के सचिव अविषेक डालमिया ने कहा कि पांच बार के शतरंज विश्व चैंपियन आनंद के साथ मिर्जा के होने की भी उम्मीद है। मैच के पहले दिन ईडन गार्डन के चारों ओर एक हेलीकॉप्टर घूमता दिखाई दे सकता है, जहां से एक स्काइडाइवर अपने हाथ में ट्रॉफी लेकर मैदान में उतरेगा। आसमान से गुलाबी रंग भी बरस सकता है। मैच को खास बनाने के लिए टिकट को भी गुलाबी रंग का किया जा सकता है।

वहीं, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले भारतीय टीम के पहले डे-नाइट टेस्ट को क्रिकेट के लिए एक अच्छा कदम बताया। हालांकि उनका कहना है कि ईडन गार्डन्स में होने वाला ये मैच तभी सफल होगा, जब वहां ओस का असर दिखाई न दे। उनके मुताबिक ओस की वजह से नमी बढ़ने पर तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स को भी समान रूप से परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed