{"_id":"31f797be4f511eef4035b1796da451c8","slug":"sachin-to-play-his-last-ranji-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की तैयारी शुरू, रणजी में भी खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन की तैयारी शुरू, रणजी में भी खेलेंगे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर अगले महीने अपने क्रिकेट करियर को खत्म करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपनी तैयारियों में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन
नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के मद्देनजर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मुंबई के लिए रणजी मैच खेलेंगे।
ऐसे में वह अपनी मां के सामने वानखेड़े में अपने अंतिम मैच को यादगार बनाने के लिए बड़ी पारी खेलने को उत्सुक हैं और इसके लिए अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के खिलाफ मुंबई का रणजी ट्रॉफी प्रीमिलिनरी राउंड मुकाबला 27 अक्टूबर को लाहली (रोहतक) में शुरू होगा।
सचिन तेंदुलकर अपना आखिरी और रिकॉर्ड 200वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 14-18 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे।
विज्ञापन
इस रणजी मुकाबले को सीरीज के लिए सचिन के वॉर्मअप मैच के तौर देखा जा रहा है।
एमसीए के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज जहीर खान हरियाणा के रोहतक जिले के लाहली शहर में 27-30 अक्टूबर को होने वाले रणजी मैच में मुंबई के लिए खेलेंगे।
पिछले सत्र में भी सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले मुंबई के लिए मैच खेले थे।